1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर कपूर की भांजी का चुलबुला अंदाज, पैपराजी से हंस-हंसकर की बात, फैंस बोले- 'पू वाइब'

रणबीर कपूर की भांजी का चुलबुला अंदाज, पैपराजी से हंस-हंसकर की बात, फैंस बोले- 'पू वाइब'

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 18, 2025 04:08 pm IST,  Updated : Jun 18, 2025 04:08 pm IST

रणबीर कपूर की भांजी समारा साहनी हाल ही में अपनी नानी नीतू कपूर और मां रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ मुंबई में एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुईं। इस दौरान समारा पैपराजी से हंस-हंसकर बात करती दिखीं।

samara sahni- India TV Hindi
समारा साहनी। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की भांजी समारा साहनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में समारा अपनी मां रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं। अब समारा अपनी नानी नीतू कपूर और मां रिद्धिमा के साथ मुंबई में एक एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट हुईं। इस दौरान समारा ने पहले तो अपनी नानी और मां के साथ पैप्स को पोज दिए और फिर हंस-हंसकर पैपराजी से बात करती दिखीं। वह एक स्टारकिड से उसका नाम पूछती भी नजर आईं। उनका ये वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। कई ने समारा के इस चुलबुले अंदाज पर प्रतिक्रिया भी दी।

फिर चर्चा में रणबीर कपूर की भांजी समारा साहनी

नीतू कपूर, रिद्धिमा और समारा का ये वीडियो सेलिब्रिटी पैपराजी विरल भयानी ने शेयर किया है, जिसमें समारा ब्लैक क्रॉप टॉप और ब्लू डैनिम में नजर आ रही हैं। उनके साथ नीतू कपूर और रिद्धिमा भी हैं। जैसे ही समारा रेस्टोरेंट से बाहर आती हैं, पहले तो अपनी नानी और मां का हाथ थामकर उनके साथ पोज देती हैं और फिर पैपराजी से बात करने लगती हैं। इस पर रिद्धिमा उन्हें गाड़ी में जाकर बैठने को कहती हैं। लेकिन, समारा पैप्स संग बात करने में ही बिजी हो जाती हैं।

समारा के वीडियो पर यूजर्स के कमेंट

समारा पैपराजी से पूछती हैं- 'आप कैसे हैं?' इसके बाद वह एक से उसका नाम पूछती हैं और फिर मां के कहने पर गुड नाइट कहते हुए आगे चली जाती हैं। समारा का ये दोस्ताना और सेलिब्रिटी जैसा व्यवहार देखकर यूजर भी रिएक्ट किए बिना नहीं रह पाए। समारा के अंदाज पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- 'ये बहुत क्यूट है और लाइमलाइट बहुत एंजॉय करती है।' एक ने लिखा- 'पूरी पू वाइब।' एक और यूजर लिखता है- 'आराध्या पार्ट 2'।

जब नीतू कपूर को समारा ने दिया धक्का

इससे पहले समारा अपने मामा आदर जैन और अलेखा की शादी के दौरान चर्चा में आई थीं। उन्होंने पैपराजी सेशन के दौरान अपनी नानी नीतू कपूर को धक्का दे दिया था। इस दौरान वह काफी नाराज भी लग रही थीं। उनका यह रवैया देखकर हर कोई हैरान रह गया था। वीडियो के वायरल होने के बाद रिद्धिमा ने भी वीडियो पर सफाई पेश की थी और कहा था कि जैसा इस वीडियो में दिख रहा था, वैसा कुछ नहीं था। रिद्धिमा के अनुसार, समारा लाइमलाइट एंजॉय करती है और वह सिर्फ पोज देना चाह रही थी। वह पैप्स के सामने आने को लेकर काफी एक्साइटेड थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन