1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर कपूर की बहन ने IIFA में दिखाया जलवा, ग्लैमर के सामने फीकी पड़ी हीरोइन्स, 'जीजा' ने भी दिए पोज

रणबीर कपूर की बहन ने IIFA में दिखाया जलवा, ग्लैमर के सामने फीकी पड़ी हीरोइन्स, 'जीजा' ने भी दिए पोज

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Mar 09, 2025 07:15 am IST,  Updated : Mar 09, 2025 07:15 am IST

रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने बीते रोज शनिवार को जयपुर में अपनी अदाओं का जलवा दिखाया। यहां IIFA Awards 2025 में रिद्धिमा अपने पति के साथ शामिल हुईं।

Riddhima Kapoor- India TV Hindi
रिद्धिमा कपूर Image Source : INSTAGRAM

बीते रोज शनिवार की शाम जयपुर में IIFA अवॉर्ड्स 2025 के नाम रही है। यहां फिल्मी सितारों ने हर साल फिल्मों को सम्मानित करने वाले इस समारोह में हिस्सा लिया। यहां शाहरुख खान से लेकर करीना कपूर तक कई फिल्मी सितारों ने यहां जयपुर में धूम मचाई। साथ ही यहां बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी अपने ग्लैमर का जलवा दिखाया। रिद्धिमा अपने पति के साथ यहां तैयार होकर पहुंची और पैपराजी के सामने खूब तस्वीरें खिंचाईं। रिद्धिमा के फैशन के सामने बॉलीवुड हीरोइन्स फीकी नजर आईं। रिद्धिमा का IIFA अवॉर्ड्स का वीडियो वायरल हो रहा है। 

रणबीर की बहन करीना ने भी दिखाया फैशन का जलवा

जयपुर में चल रहे IIFA अवॉर्ड्स का शनिवार को पहला दिन था। आज यानी रविवार को इन अवॉर्ड्स का समापन हो जाएगा। इस अवॉर्ड समारोह में हिस्सा लेने के लिए माधुरी दीक्षित, विजय वर्मा, हनी सिंह, मीका सिंह और करिश्मा तन्ना समेत तमाम फिल्मी सितारे पहुंचे थे। यहां करीना कपूर ने भी प्राइवेट जेट से जयपुर पहुंचकर IIFA अवॉर्ड्स 2025 में हिस्सा लिया। करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी तस्वीरें शेयर की थीं। जिसमें करीना ने पेपर प्रिंट ड्रेस पहनी और जयपुर पहुंची। इसके बाद यहां रात में भी खूबसूरत अंदाज में अपनी अदाओं का जलवा दिखाया। 

शाहिद कपूर और करीना कपूर ने बटोरी सुर्खियां

IIFA अवॉर्ड्स में शामिल होने के लिए शाहिद कपूर भी पहुंचे थे। यहां शाहिद कपूर ने ब्लू सूट में पैपराजी के सामने खूब पोज दिए। लेकिन शाहिद का सबसे खास पल करीना कपूर के साथ मुलाकात का रहा। दोनों की जोड़ी लोगों को काफी पसंद रही है। दोनों शादी से पहले डेट भी कर चुके हैं। साथ ही दोनों ने 'जब वी मेट' नाम की सुपरहिट फिल्म में भी साथ काम किया था। यहां आईफा अवॉर्ड्स में करीना के पहुंचते ही दोनों की मुलाकात हुई। करीना ने शाहिद को गले लगाया तो फैन्स को पुरानी कैमिस्ट्री याद आ गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिस पर फैन्स अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन