Friday, March 06, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जैसे ही जीती टीम इंडिया तो रणबीर और राहा की खुशी का नहीं रहा ठिकाना, अनिल कपूर ने भी ठोकी तालियां

जैसे ही जीती टीम इंडिया तो रणबीर और राहा की खुशी का नहीं रहा ठिकाना, अनिल कपूर ने भी ठोकी तालियां

Written By: Shyamoo Pathak Published : Mar 06, 2026 09:02 am IST, Updated : Mar 06, 2026 09:02 am IST

बीती शाम टी 20 विश्वकप में इंग्लैंड को रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत की जीत का जश्न सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Ranbir Kapoor And Nita Ambani- India TV Hindi
Image Source : IMAGE SOURCE-X@IIFA रणबीर कपूर और नीता अंबानी

बीती शाम हुई भारत की जीत की मुस्कान का असर अभी उतरा नहीं था कि सोशल मीडिया पर फिल्मी सितारों के रिएक्शन वायरल होने लगे। बीती शाम भारतीय क्रिकेट टीम ने क्रिकेट के ही जनक देश इंग्लैंड को बेहद कड़े मुकाबले में रौंदकर फाइनल में शान से एंट्री ले ली है। मुंबई के वानखेड़े में खेला गया टी 20 विश्वकप का सेमीफाइनल मुकाबला  बेहद दिलचस्प और कांटे की टक्कर का रहा। लेकिन भारत की तरफ से संजू सेमसन की बल्लेबाजी, अर्शदीप की गेंद के साथ कलाबाजी और एक कसी रणनीति के आगे इंग्लैंड को घुटने टेकने पड़े। मुकाबले के दौरान वानखेड़े स्टेडियम में बॉलीवुड सितारों समेत तमाम दिग्गजों को भी देखा गया। रणबीर कपूर भी अपनी बेटी के साथ स्टेडियम में टीम इंडिया को चीयर करते दिखे। साथ ही अनिल कपूर का जोशीला रिएक्शन भी वायरल हो रहा है। वरुण धवन भी स्टेडियम में मौजूद दिखे। 

महेंद्र सिंह धोनी भी आए नजर

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी वानखेड़े स्टेडियम के डगआउट में मुस्कुराते नजर आए हैं। यहां नीता अंबानी के साथ रणबीर कपूर ने भी मुकाबला देखा। रणबीर पूरे परिवार के साथ यहां पहुंचे थे और उनकी बेटी के साथ भी मुकाबले के दौरान चीयर कर देखा गया। अनिल कपूर भी वरुण धवन के साथ मैच देखने पहुंचे थे और यहां दोनों ने भारतीय टीम की जीत का जश्न भी मनाया। जैसे ही भारत ने जीत पक्की की तो अनिल कपूर ने जोशीले अंदाज में जश्न मनाया। अब इन सितारों की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

इंग्लैंड को रौंदकर फाइनल में आगाज

गुरुवार शाम यानी 5 अप्रैल की शाम 7 बजे शुरू हुआ भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत के ओपनर अभिषेक शर्मा और संजू सेमसन ने आते ही धमाल मचाना शुरू कर दिया। लेकिन ये धमाल जल्द ही फीका पड़ गया जब दूसरे ओवर की आखिरी गेंद में 20 रन के स्कोर पर अभिषेक शर्मा जैक्स की गेंद पर सॉल्ट को कैच बैठे। भारत को पहला झटका लगा और ईशान किशन मैदान पर पहुंचे। ईशान ने संजू का साथ दिया और 18 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली। वहीं दूसरे छोर पर संजू सेमसन ने चौंके-छक्कों की बौछार कर दी और 42 गेंदों में 89 रनों की पारी खेली। भारत ने 7 विकेट खोकर 253 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। जवाबी पारी खेलने उतरी इंग्लैंड शुरू से ही लड़खड़ा गई थी और 13 रनों पर ही पहला विकेट गिर गया। इसके बाद 38 रनों पर दूसरा, 64 रनों पर तीसरा और 95 रनों पर चौथा विकेट गिर गया था। मतबल 100 रनों से पहले ही 4 टॉप बल्लेबाज पवेलियन पहुंच गए थे। लेकिन इसके बाद इंग्लैंड ने मैच संभाला और आखिरी तक ले गए। हालांकि इंग्लैंड को रन बनाने की लिए गेंद कम पड़ गईं और भारत ने 7 रनों से मुकाबला अपने नाम किया। अब टी-20 विश्वकप का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार यानी 8 मार्च 2026 को नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाएगा। 

ये भी पढ़ें- ऑस्कर अवॉर्ड्स में प्रियंका चोपड़ा को मली खास जिम्मेदारी, रॉबर्ट डाउनी जूनियर के साथ शेयर करेंगी स्टेज

अर्जुन–सानिया की शादी में छाए शाहरुख और आमिर, कैमरे में कैद हुआ खास पल, Video वायरल

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement