1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक्टर को शादी के बीच मंडप छोड़ने की नहीं थी इजाजत, बाथरूम जाने के लिए थमा दिया कटोरा

एक्टर को शादी के बीच मंडप छोड़ने की नहीं थी इजाजत, बाथरूम जाने के लिए थमा दिया कटोरा

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 21, 2025 07:21 pm IST,  Updated : Jun 21, 2025 07:21 pm IST

रणदीप हुड्डा ने 2023 में गर्लफ्रेंड लिन लैशराम से शादी की थी। दोनों ने मणिपुरी रीति-रिवाज से शादी की, जो एक्टर के लिए किसी चैलेंज से कम नहीं थी। हाल ही में रणदीप हुड्डा ने अपनी शादी से जुड़े कुछ किस्से साझा किए।

randeep hooda- India TV Hindi
रणदीप हुड्डा। Image Source : INSTAGRAM

रणदीप हुड्डा बॉलीवुड के सबसे शानदार एक्टर्स में गिने जाते हैं। उन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपने अभिनय के दम पर अपनी पहचान बनाई है। रणदीप 2023 में अपनी शादी को लेकर भी सुर्खियों में रहे। अभिनेता ने कुछ समय रिलेशनशिप में रहने के बाद मणिपुरी रीति-रिवाज से शादी की, जिसे निभाना रणदीप हुड्डा के लिए किसी चैलेंज से कम नहीं था। एक्टर ने सिविल वॉर के बीच शादी की थी। अब अभिनेता ने अपनी शादी को लेकर कुछ दिलचस्प किस्से शेयर किए और बताया कि आखिर उन्हें शादी की रस्मों के दौरान किन-किन कठिनाइयों से होकर गुजरना पड़ा।

रणदीप हुड्डा ने शेयर किया मणिपुरी शादी का एक्सपीरियंस

मिड डे के साथ बातचीत में रणदीप हुड्डा ने बताया कि लिन लैशराम के साथ उनकी शादी सिर्फ खूबसूरत ही नहीं थी, बल्कि सांस्कृतिक तौर भी बहुत खास थी। अभिनेता ने बताया कि मणिपुर में उनकी शादी उनके लिए काफी अलग एक्सपीरियंस थी। उन्होंने हंसते हुए ये भी बताया कि जब वह मंडप पर पहुंच गए, उन्हें मंडप छोड़ने की इजाजत नहीं थी। उन्होंने बताया कि शादी के बीच उन्हें बाथरूम जाना था, लेकिन उन्हें नहीं जाने दिया गया, बल्कि इसकी जगह पर कटोरा थमा दिया गया।

पेशाब के लिए मिला था कटोरा

रणदीप ने वो मोमेंट याद करते हुए कहा - "जब आप एक बार मंडप पर पहुंच जाते हैं, आपको भगवान की तरह माना जाता है। मुझे बाथरूम का इस्तेमाल करने तक की परमिशन नहीं थी। मुझे पेशाब करने के लिए एक कटोरा थमा दिया गया था। ऊपर छाता, एकदम स्टिफ पॉस्चर और दो घंटे की सख्त पाबंदियां। एक बार अगर दूल्हे ने अपने सिर पर चीजें रख लीं, तो उसे अपना सिर हिलाने तक की इजाजत नहीं होती। आपको गरिमामय दिखना होता है। मुझे दो घंटे तक सीधी पीठ और सिर को ऊंचा करके बैठना पड़ा।"

randeep hooda
Image Source : INSTAGRAM2023 में शादी के बंधन में बंधे थे रणदीप हुड्डा-लिन लैशराम

हंसने की भी नहीं थी इजाजत

रणदीप आगे कहते हैं- 'लिन के लिए भी यह बिलकुल आसान नहीं था। सोने की परतों से सजी, उसके पास भी एक ट्यूटर था जो हर कदम पर उसका मार्गदर्शन कर रहा था। और जब वह आम दुल्हनों की तरह मुस्कुराई, तो उसे ऐसा करने से मना कर दिया गया। कुछ ने फुसफुसाते हुए कहा कि 'मुस्कुराओ मत' यह बहुत ही गंभीर था।" रणदीप हुड्डा हरियाणा से हैं, ऐसे में वह मणिपुरी रीति-रिवाजों से पूरी तरह अपरिचित थे, इसके बाद भी उन्होंने सभी नियमों का पालन किया।

शादी के दौरान शांत नहीं था माहौल

रणदीप ने बताया कि उनकी शादी के दौरान बाहर सिविल वॉर छिड़ा था और हमारे फेरे हवा में एके-47 की फायरिंग के साथ खत्म हुए। ये कोई आम बॉलीवुड शादी नहीं थी। लेकिन, रणदीप हुड्डा का कहना है कि ये उनके और लिन के लिए एक फिल्मी और बेहद खूबसूरत पल था, जो उनके दिलों पर हमेशा के लिए छप गए।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन