रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर के निर्माताओं ने शुक्रवार को फिल्म का तीसरा गाना गहरा हुआ रिलीज कर दिया। रिलीज के बाद से ही इस गाने ने इंटरनेट पर खूब धूम मचाई है। फिल्म का निर्देशन उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक फेम निर्देशक आदित्य धर ने किया है और इसे जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनाया गया है। गौरतलब है कि इस एक्शन थ्रिलर में सारा अर्जुन, रणवीर सिंह के साथ पहली बार एक लीडिंग अभिनेत्री के रूप में नजर आएंगी। सारा और रणवीर के अलावा, फिल्म में आर माधवन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार भी हैं।
फैन्स को खूब पसंद आ रही कैमिस्ट्री
इंस्टाग्राम पर गहरा हुआ का आधिकारिक म्यूजिक वीडियो शेयर करते हुए, रणवीर सिंह ने लिखा, 'अरिजीत सिंह के दिल की गहराइयों से... पेश है 'गहरा हुआ' धुरंधर।' जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि इस गाने को अरिजीत सिंह और अरमान खान ने गाया है। इसका संगीत, निर्माण और संयोजन शाश्वत सचदेव ने किया है, तथा गीत इरशाद कामिल ने लिखे हैं। सोशल मीडिया यूज़र्स ने इस रोमांटिक ट्रैक में रणवीर सिंह और सारा अर्जुन की केमिस्ट्री की तारीफ की। एक यूजर ने X (पहले ट्विटर) पर लिखा, गहरा हुआ गाना वाकई सुकून देने वाला है। दोनों की केमिस्ट्री कमाल की है, और मुझे यकीन है कि फिल्म में उम्र के अंतर को सही ठहराने के लिए कुछ ठोस जरूर है। धुरंधर।
लोगों ने की तारीफ
एक और यूज़र ने लिखा, 'वे साथ में बहुत प्यारे लग रहे हैं । एक और यूजर ने अरिजीत सिंह की आवाज की तारीफ करते हुए लिखा, अरिजीत सिंह का जादू फिर से चल पड़ा, गाना बहुत ही खूबसूरत और कानों को सुकून देने वाला है। जिन लोगों को नहीं पता, उनके लिए बता दें कि हिंदी एक्शन एडवेंचर फिल्म, धुरंधर, अंडरवर्ल्ड के क्रूर आपराधिक पृष्ठभूमि और भारतीय देशभक्ति की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। इसे आदित्य धर ने लिखा और निर्देशित किया है।
ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र की मौत के बाद अमिताभ बच्चन ने किया नया ट्वीट, फैंस की बढ़ी बेचैनी