1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बेबी दुआ की एक झलक को बेताब थे पैप्स, रणवीर-दीपिका पादुकोण ने पूरी की चाहत, खास अंदाज में कराई मुलाकात

बेबी दुआ की एक झलक को बेताब थे पैप्स, रणवीर-दीपिका पादुकोण ने पूरी की चाहत, खास अंदाज में कराई मुलाकात

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Dec 23, 2024 07:56 pm IST,  Updated : Dec 23, 2024 07:56 pm IST

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने पैपराजी की इच्छा पूरी कर दी है। काफी दिनों से पैपराजी की ख्वाहिश थी कि एक्टर्स अपनी बेबी गर्ल दुआ का चेहरा दिखाएं और अब ये चाहत पूरी कर दी गई है। एक खास मौके पर दीपिका और रणवीर ने दुआ की पैप्स से मुलाकात कराई है।

Ranveer Singh Deepika Padukone dua- India TV Hindi
रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण और दुआ। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड की खूबसूरत रियल लाइफ जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हाल ही में मम्मी-पापा बने हैं। दोनों बेबी गर्ल के सितंबर में पेरेंट्स बने। बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स कहे जाने वाले एक्टर्स के घर बेबी गर्ल के वेलकम के बाद से ही उसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। कपल ने इस साल की शुरुआत में प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया था और इसके बाद से ही इनके फैंस की खुश का ठिकाना नहीं था। मैटरनिटी शूट की कुछ खूबसूरत तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। पैप्स भी इनकी बेटी के जन्म के बाद काफी एक्साइटेड थे और बेबी गर्ल की एक झलक के लिए बेताब थे। अब आखिरकार कपल ने बेबी गर्ल की वो खास झलक पैप्स को दिखा दी है और वो भी बेहद खास अंदाज में 

पैप्स से हुई खास मुलाकात

8 सितंबर 2024 को इस कपल ने अपनी बेबी गर्ल का अपने जीवन में स्वागत किया, जिससे उनके चाहने वालों के दिलों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस खुशखबरी को शेयर करने के कुछ वक्त बाद उन्होंने बताया कि बेटी का नाम दुआ रखा है, जिसका मतलब ईश्वर से की गई प्रार्थना या मनोकामना है। हाल ही में रणवीर सिंह के एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही पैपाराजी ने उनसे बड़ी उम्मीद से उनकी बेटी 'दुआ' से मिलने की मांग की थी। ऐसे में इस कपल ने आज उनकी यह ख्वाहिश पूरी कर दी है और मुंबई में एक खास आयोजन के दौरान बेबी 'दुआ' से उन्हें मिलवाया। पहली बार इंडस्ट्री के पैपाराजी को 'दुआ' से मिलने का मौका मिला। इस मौके पर रणवीर और दुआ ने पैपाराजी का धन्यवाद किया और उनके लगातार प्यार और सपोर्ट के लिए आभार जताया। 

अभी फैंस के लिए और इंतजार

उनका यह प्यारा जेस्चर सभी को मुस्कराहट दे गया और यह कपल की सादगी और विनम्रता को दिखाता है। वैसे बता दें, बेबी गर्ल का चेहरा अभी तक आधिकारिक तौर पर रिवील नहीं किया गया है। न तो पैपराजी ने और न ही एक्टर कपल ने बेबी गर्ल की झलक दुनिया को दिखाई है। ऐसे में फैंस को अभी भी बेबी दुआ की झलक देखने का इंतजार है। फैंस की चाहत है कि जल्द ही एक्टर्स अपनी प्यारी बेटी का चेहरा दिखाएं। अब देखने वाली बात होगी कि पैप्स की इच्छा पूरी करने वाला ये कपल फैंस की इच्छा कब पूरी करता है।

बेटी का ध्यान रख रहा कपल

दीपिका और रणवीर अपनी पैरेंटहुड के हर पल को एन्जॉय कर रहे हैं और अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद अपनी छोटी सी बच्ची के साथ समय बिता रहे हैं। यह कपल परिवार के लिए अपने समर्पण से फैंस को बहुत इंप्रेस कर रहा है। इसका एक नजारा 'सिंघम अगेन' के प्रमोशन के दौरान भी देखने को मिला, जहां रणवीर सिंह ने बताया कि बेटी का ख्याल रखने के चलते दीपिका प्रमोशन में नहीं आ सकी थीं। वहीं रणवीर सिंह ने ये भी कहा कि वो बेटी का ध्याव रात में रखते हैं जब दीपिका सो जाती हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन