1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. धुरंधर की रिलीज से पहले 'कांतारा' विवाद में फंसे रणवीर सिंह, 'देवी' को GHOST कहने पर हुई FIR, माफी भी नहीं आई काम

धुरंधर की रिलीज से पहले 'कांतारा' विवाद में फंसे रणवीर सिंह, 'देवी' को GHOST कहने पर हुई FIR, माफी भी नहीं आई काम

 Written By: Priya Shukla
 Published : Dec 03, 2025 07:55 pm IST,  Updated : Dec 05, 2025 07:31 pm IST

'धुरंधर' की रिलीज से पहले रणवीर सिंह एक अलग ही विवाद में फंस गए हैं। एक्टर को 'कांताराः चैप्टर 1' के बारे में बात करते वक्त ऋषभ शेट्टी की मिमिक्री करना इतना भारी पड़ गया है कि अब उनके खिलाफ FIR तक दर्ज हो गई है।

Ranveer Singh- India TV Hindi
कांतारा विवाद में फंसे रणवीर सिंह Image Source : INSTAGRAM/@HOMBALEFILMS/@RANVEERSINGH

रणवीर सिंह अब एक नए विवाद में घिर चुके हैं और ये विवाद उनकी फिल्म 'धुरंधर' से नहीं बल्कि ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांताराः चैप्टर 1' से जुड़ा है। पिछले दिनों ही IFFI इवेंट से रणवीर सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें रणवीर 'कांताराः चैप्टर 1' के उस सीन की नकल करते दिखे, जिसमें दैव्य ऋषभ शेट्टी के किरदार के अंदर आ जाते हैं। इस सीन की नकल करते-करते रणवीर ने दैव्य को 'फीमेल घोस्ट' कह दिया, जिसे लेकर अब उनके सिर पर एक नई मुसीबत आ गई है। अपना वीडियो वायरल होने और लोगों का गुस्सा देखने के बाद रणवीर सिंह ने माफी भी मांगी थी, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी अब बात FIR तक पहुंच गई है। जी हैं, कांतारा विवाद के चलते रणवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है।

रणवीर के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत

रणवीर सिंह का 28 नवंबर को एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में कांतार चैप्टर 1 और इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी के अभिनय की तारीफ करते दिखे। इसी दौरान रणवीर ऋषभ के दैव्य वाले सीन की नकल शुरू कर देते हैं और दैव्य को फीमेल घोस्ट कह देते हैं। इस दौरान ऋषभ इशारों में उन्हें ऐसा करने से मना करते भी दिखे। जैसे ही ये वीडियो सामने आया, बवाल मच गया और अब रणवीर के खिलाफ इस मामले पर FIR भी दर्ज हो गई और एक्टर एक नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। अभिनेता के खिलाफ बेंगलुरु के एक पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है।

रणवीर ने की थी ऋषभ शेट्टी के एक्ट की नकल

पिछले दिनों इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में पहुंचे रणवीर सिंह ने कांतारा: चैप्टर 1 और ऋषभ शेट्टी की तारीफों के पुल बांधना शुरू कर दिया और इसी चक्कर में उनसे गड़बड़ भी हो गई। फिल्म के बारे में बात करते हुए रणवीर बोले- 'मैंने ये फिल्म देखी है और आपकी परफॉर्मेंस शानदार थी ऋषभ। खासतौर पर जब फीमेल घोस्ट आपके अंदर समा जाती है।' इसके बाद वह उस सीन की नकल करते हैं।

रणवीर ने मांगी थी माफी

इस वीडियो पर लोगों का गुस्सा देखने के बाद रणवीर सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया और माफी मांगी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि उनका इरादा सिर्फ और सिर्फ ऋषभ शेट्टी की बेहतरीन परफॉर्मेंस को हाईलाइट करना था। लेकिन, अगर किसी को इससे ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं। लेकिन, अब लगता है कि रणवीर का ये माफीनामा पब्लिक ने कबूल नहीं किया है, तभी तो बात पुलिस तक पहुंच चुकी है।

ये भी पढ़ेंः 26 साल से लापता है फेमस एक्टर, पागलखाने से अचानक हुआ छूमंतर, आज भी पिता के इंतजार में है ज्वेलर बेटी

विराट कोहली ने जैसे ही ठोकी लगातार दूसरी सेंचुरी, वायरल हो गया अनुष्का शर्मा का ये वाला रिएक्शन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन