Ranveer singh: एनबीए अबु धाबी गेम्स 2022 में रणवीर सिंह बास्केटबॉल स्टार को 'गल्लां गुडियां' गाने पर नचा रहे हैं। उनका एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फैंस के साथ शेयर किया है, जो कि लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
बता दें शकील ओ'नील को 'खलीबली' गाने पर डांस कराने के बाद, रणवीर सिंह ने अबू धाबी में एक और बास्केटबॉल स्टार को डांस कराया। रणवीर ने बास्केटबॉल कोर्ट में अपनी फिल्म 'दिल धड़कने दो' के गाने 'गल्लां गुडियां' पर एनबीए स्टार ट्राई यंग को भांगड़ा करा दिया। रणवीर ने क्लिप के कैप्शन में लिखा, "ट्रे पाजी नाल भांगड़ा ! ये रहा आइस ट्रे, कुछ 'गल्लां गुडियां' के साथ अपने शानदार प्रदर्शन का जश्न मना रहा है!"
Mulayam Singh Yadav Death: 'नेताजी' की वजह से ही Priyanka Chopra बनी थी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस
Deepika Padukone ने किया बड़ा खुलासा कहा- अगर मेरी मां नहीं होती तो आज मैं...
बॉलीवुड स्टार को 2021 में एनबीए के लिए भारतीय ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुना गया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो, रणवीर अगली बार रोहित शेट्टी की 'सर्कस' और आलिया भट्ट अभिनीत 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में दिखाई देंगे।
संपादक की पसंद