1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह की फिल्म '83' के गाने 'लहरा दो' का टीजर आउट, इस दिन रिलीज होगा गाना

रणवीर सिंह की फिल्म '83' के गाने 'लहरा दो' का टीजर आउट, इस दिन रिलीज होगा गाना

 Published : Dec 05, 2021 10:36 pm IST,  Updated : Dec 05, 2021 10:36 pm IST

फिल्म '83' में रणवीर सिंह पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव का रोल प्ले करते नजर आएंगे। हाल ही में मूवी का ट्रेलर रिलीज हुआ और अब पहले गाने लहरा दो का टीजर भी सामने आ गया है।

film 83- India TV Hindi
फिल्म 83  Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • रणवीर सिंह ने शेयर किया ’83’ के गाने ‘लहरा दो’ का टीजर।
  • 06 दिसंबर को रिलीज होगा गाना।

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म '83' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में मूवी का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे देखने के लिए लोग फिल्म के लिए और भी ज्यादा उत्सुक हो गए हैं। ट्रेलर में सभी एक्टर्स की पहली झलक देखने को मिली। अब फिल्म के पहले गाने 'लहरा दो' का टीजर भी आउट हो गया है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। गाना कल यानी 06 दिसंबर को रिलीज होगा। 

रणवीर सिंह ने अपने आधिकारी इंस्टाग्राम अकाउंट पर टीजर वीडियो साझा किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा- 'Keep The Tricolor Flying High' सिर्फ 36 सेकेंड के इस वीडियो में रणवीर का जोशीला अंदाज देखते ही बन रहा है। शुरुआत में अभिनेता क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वो शॉट मिस कर देते हैं और बॉल सीधा हेलमेट पर टकरा जाता है और वो हवा में उछलकर बल्ले को ऊपर फेंक देते हैं। ये दृश्य देखकर दर्शकों को काफी हैरानी होती है। टीजर इमोशन से भरा हुआ है।

वीडियो में दीपिका पादुकोण की छोटी सी झलक देखने को मिलती है। अभिनेत्री इस फिल्म में रणवीर सिंह की ऑन-स्क्रीन पत्नी रोमी देव का रोल प्ले करती नजर आएंगी। 

रणवीर सिंह की ये फिल्म साल 1983 में भारत के वर्ल्ड कप जीतने पर आधारित है। कपिल देव की कैपटेंसी में भारतीय क्रिकेट टीम के हर एक खिलाड़ी ने इस मैच को जीतने के लिए ऐडी-चोटी का दम लगा दिया था। वर्ल्ड कप जीतने के दौरान उनके सामने क्या हालात बने और क्या-क्या समस्याएं आईं, ये भी फिल्म में दिखाया जाएगा। 

फिल्म का निर्देशिन कबीर खान ने किया है। दीपिका-रणवीर के अलावा पकंज त्रिपाठी, ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, एमी विर्क और हार्डी संधू जैसे कई सितारे मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन