1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda ने कर ली शादी? सच जानकर रह जाएंगे आप हैरान

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda ने कर ली शादी? सच जानकर रह जाएंगे आप हैरान

 Published : Nov 23, 2022 07:28 pm IST,  Updated : Nov 23, 2022 07:28 pm IST

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda: रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Devarakonda) की एक फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो पर फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda instagram- India TV Hindi
Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Image Source : RASHMIKA MANDANNA-VIJAY DEVERAKONDA INST

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फेमस जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा काफी चर्चा में रहते हैं। फैंस को भी इन दोनों की जोड़ी काफी पसंद आती है। कुछ समय से ये भी खबर उड़ रही थी की ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसी बीच रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की एक फोटो वायरल हो रही है। जिसमें वे दूल्हा-दुल्हन बने नजर आ रहे हैं।

TRP List: टीआरपी के मामले में नहीं चल पा रहा ‘अनुपमा’ का दांव, जानिए कौन सा शो बना नंबर 1

ये तस्वीर देखकर फैंस को भी झटका लगा है। फैंस इस फोटो पर लगातार कमेंट कर रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को बधाई दे रहे हैं। बता दें ये फोटो एडिटिंग की गई है। इस फोटो को एक्टर के फैन पेज की ओर से शेयर किया गया है। इस फोटो में ये दोनों गले में वरमाला पहना हुए हैं। वैसे इस तस्वीर में दोनों काफी अच्छे लग रहे हैं। साथ ही इनका वेडिंग आउटफिट भी इनपर सूट कर रहा है। 

क्या Shahrukh Khan के घर की नेमप्लेट डायमंड की है? गौरी खान ने बताया सच

इस फोटो को देखकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं। एक यूजर ने कहा 'एडिटिंग जल्द ही सच होगी'। वहीं एक ने कहा 'नाइस जोड़ी', दूसरे ने कहा 'ये बस सपना' है। हाल ही में फिल्म 'लाइगर' (Liger) के प्रमोशन के लिए विजय और अनन्या पांडे (Ananya Panday) करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में आए थे। इस शो में अनन्या ने बताया था की विजय रश्मिका को डेट कर रहे हैं लेकिन विजय देवरकोंडा ने रश्मिका को इस शो में अपनी सिर्फ अच्छी दोस्त बताया था। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन