Monday, February 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रीना रॉय संग तस्वीर में दिख रहे 8 बच्चे, हर एक है स्टारकिड, कोई बना सुपरस्टार तो किसी के कब्जे में है पूरा बॉलीवुड

रीना रॉय संग तस्वीर में दिख रहे 8 बच्चे, हर एक है स्टारकिड, कोई बना सुपरस्टार तो किसी के कब्जे में है पूरा बॉलीवुड

Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
Published : Aug 07, 2025 07:33 am IST, Updated : Aug 07, 2025 11:49 am IST

एक तस्वीर काफी चर्चा में है। इसमें दिख रहा बच्चा-बच्चा आज बॉलीवुड का फेमस स्टार है। किसी ने अपने पिता की तरह ही सुपरस्टार का दर्जा हासिल कर लिया है तो बॉलीवुड की क्वीन बनकर टीवी से लेकर बॉलीवुड तक को चला रही है।

Reena roy with 8 starkids- India TV Hindi
Image Source : @4331SUBHASH/X रीना रॉय संग स्टारकिड्स।

बॉलीवुड में कई स्टारकिड्स अलग मुकाम पर पहुंच गए हैं। सुपरस्टार्स के कई बच्चे ऐसे हैं, जो न सिर्फ अपने पिता की विरासत को आगे ले गए बल्कि उनसे एक कदम आगे निकल कर अपनी अलग पहचान भी बनाई। इतना ही नहीं कई स्टारकिड्स ऐसे भी हैं, जो अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रहे हैं। आज आपके लिए एक ऐसी तस्वीर लेकर आए हैं, जो काफी चर्चा में हैं। सालों पुरानी इस तस्वीर में 8 बच्चे नजर आ रहे हैं, जिनसे रीना रॉय घिरी हुई हैं। ये आठों बच्चे कोई आम चाइल्ड आर्टिस्ट नहीं बल्कि चार सुपरस्टार्स के लाडले हैं। अब ये बच्चे काफी बड़े हो गए हैं और बड़ी बात ये है कि ये बच्चे भी अब बॉलीवुड का हिस्सा है। इतना ही नहीं इनमें से कई बच्चों ने अपना अलग मुकाम भी हासिल कर लिया है। किसी को सुपरस्टार का दर्जा हासिल है तो कोई बॉलीवुड की क्वीन है और टीवी से लेकर बॉलीवुड पर राज करती है।

आखिर कौन हैं ये बच्चे?

तस्वीर की बाई ओर चार बच्चे नजर आ रहे हैं। ब्लैक-व्हाइट चेक शर्ट में मुस्कुराता हुआ बड़ी-बड़ी आंखों वाला बच्चा ऋतिक रोशन हैं, उनके ठीक बगल में ब्लैक-व्हाइट सूट में उनकी बहन सुनैना बैठी नजर आ रही हैं। ठीक पीछे सोफे के बैक सपोर्ट पर टी-शर्ट जीन्स में बैठा मस्तीखोर बच्चा तुषार कपूर हैं। रीना रॉय की गोद में बैठी बच्ची, जिसने पिंक और ब्लैक फ्रॉक पहनी है कोई और नहीं बल्कि सुपरस्टार राजेश खन्ना की छोटी बेटी रिंकी खन्ना हैं। ये तो बात हो गई एक तरफ बैठे दिख रहे बच्चों की अब आते है राइट साइड दिख रहे बच्चों पर, ये सभी बच्चे भी आज नामी सितारे हैं।

Reena roy with 8 starkids

Image Source : @4331SUBHASH/X
तस्वीर में दिख रहे सुपरस्टार्स के लाडले।

हर बच्चे ने हासिल किया अलग मुकाम

रीना रॉय के ठीक पीछे सोफे के सपोर्ट पर बैठी क्यूट सी बच्ची, जिसके बॉब हेयर हैं, बालों में क्लिप लगी है, नीली फ्रॉक पहनी है और थोड़ा शर्मा रही है, ये कोई और नहीं बल्कि तुषार कपूर की बहन यानी जितेंद्र की लाडली बेटी और बॉलीवुड की क्वीन एकता कपूर हैं। उनके ठीक बगल में एक और बच्चा बैठा दिख रहा है, ये बच्चा 'शोले' के गब्बर यानी अमजद खान का बेटा शादाब खान हैं। उनके ठीक नीचे रिंकी खन्ना से मैचिंग फ्रॉक पहने बैठी बच्ची, जिसके छोटे बाल हैं और वो कही खोई हुई लग रही है, ये ट्विंकल खन्ना हैं। अब आते हैं तस्वीर में दिख रही सबसे छोटी और क्यूट बच्ची पर, जो रीना रॉय की गोद में तस्वीर के ठीक बीचों-बीच है, ये बच्ची अमजद खान की बेटी अहलम हैं।

अब क्या करते हैं ये स्टारकिड्स

इस तस्वीर में नजर आने वाले बच्चे आज किसी पहचान के मोहताज नहीं रह गए हैं। जहां तुषार कपूर और ऋतिक रोशन, नामी एक्टर हैं, तो वहीं एक्टर डायरेक्श और प्रोडक्शन की दुनिया बड़ा नाम हैं। ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना, दोनों बहनें फिल्मों में हाथ आजमा चुकी हैं, लेकिन फ्लॉप करियर के बाद रिंकी ने एनआरआई बिजनेसमैन से शादी की और लंदन में सेटल हो गईं। वहीं ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार से शादी और अब नामी लेखक होने के साथ प्रोडक्शन कंपनी की मालकिन हैं। इसके अलावा ऋतिक की बहन सुनैना भी प्रोडक्शन हाउस चलाती हैं। रही बात अमजद खान के दोनों बच्चों की तो उनके बेटे नामी एक्टर, लेखक और निर्देशक हैं और बेटी नामी थिएटर आर्टिस्ट हैं और इस दुनिया में अलग मुकाम रखती हैं।

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement