1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शास्त्रीय गायक पंडित प्रभाकर कारेकर का निधन, 80 की उम्र में ली आखिरी सांस, CM ने भी जताया शोक

शास्त्रीय गायक पंडित प्रभाकर कारेकर का निधन, 80 की उम्र में ली आखिरी सांस, CM ने भी जताया शोक

 Written By: Priya Shukla
 Published : Feb 13, 2025 01:38 pm IST,  Updated : Feb 13, 2025 01:41 pm IST

मशहूर शास्त्रीय गायक पंडित प्रभाकर कारेकर अब इस दुनिया में नहीं रहे। 80 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया, जिससे पूरी इंडस्ट्री शोक में है। मशहूर गायक ने मुंबई में शिवाजी पार्क स्थित अपने आवास पर आखिर सांस ली।

Pandit Prabhakar Karekar- India TV Hindi
पंडित प्रभाकर कारेकर का निधन Image Source : X

प्रसिद्ध हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक पंडित प्रभाकर कारेकर का मुंबई में निधन हो गया। संक्षिप्त बीमारी के बाद 80 वर्ष की आयु में प्रभाकर कारेकर ने अंतिम सांस ली। गोवा में जन्मे प्रभाकर कारेकर के परिवार के अनुसार उन्होंने बुधवार रात शिवाजी पार्क इलाके में अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव देह आज उनके दादर स्थित घर में रखा जाएगा।

वक्रतुंड महाकाय" जैसे गायन के लिए प्रसिद्ध थे कारेकर

कारेकर को "बोलवा विट्ठल पहावा विट्ठल" और "वक्रतुंड महाकाय" जैसे गायन के लिए जाना जाता था। एक उत्कृष्ट गायक और शिक्षक के रूप में सम्मानित, कारेकर ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) और दूरदर्शन पर एक श्रेणीबद्ध कलाकार के रूप में प्रदर्शन करते थे। उन्होंने पंडित सुरेश हल्दनकर, पंडित जितेंद्र अभिषेकी और पंडित सीआर व्यास जैसे दिग्गजों से प्रशिक्षण प्राप्त किया।

गोवा के मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पंडित प्रभाकर कारेकर को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) से एक पोस्ट शेयर किया है। अपने पोस्ट में सीएम सावंत ने लिखा- "हिंदुस्तानी शास्त्रीय और अर्ध शास्त्रीय गायक पंडित प्रभाकर कारेकर के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। एंट्रुज़ महल गोवा में जन्मे, पंडित जितेंद्र अभिषेकी के संरक्षण में हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत सीखा। दुनिया भर में विभिन्न मंचों पर प्रदर्शन किया गया। उन्होंने गोवा में शास्त्रीय संगीत के संरक्षण और विस्तार में बहुत योगदान दिया।"

Pandit Prabhakar Karekar
Image Source : Xगोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत का पोस्ट

सीएम सावंत ने आगे लिखा कि कारेकर की संगीत विरासत उनके शिष्यों और प्रशंसकों के साथ जारी रहेगी।  अपने ट्वीट में उन्होंने आगे लिखा- 'परिवार, अनुयायियों, शुभचिंतकों और छात्रों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। ईश्वर दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करें। ओम शांति।'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन