1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋचा चड्ढा की फिल्म जिसने दिलाई जिंदगी की असल खुशियां, वलेन का रोल निभाते हुए हीरो को दे बैठी थी दिल

ऋचा चड्ढा की फिल्म जिसने दिलाई जिंदगी की असल खुशियां, वलेन का रोल निभाते हुए हीरो को दे बैठी थी दिल

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Dec 18, 2025 06:47 am IST,  Updated : Dec 18, 2025 06:47 am IST

ऋचा चड्ढा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें खूब बधाइयां मिल रही हैं। ऋचा अपने करियर में कई शानदार किरदार निभा चुकी हैं।

Richa Chaddha- India TV Hindi
ऋचा चड्ढा Image Source : INSTAGRAM@THERICHACHADHA

ऋचा चड्ढा आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं और फिल्मी सितारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी है। अफने अब तक अपने करियर में 43 से ज्यादा फिल्मों और सीरीज में काम कर चुकी ऋचा के जन्मदिन के मौके पर फैन्स ने भी उनके किरदारों को याद किया है। ऋचा ने साल 2008 में आई फिल्म 'ओए लक्की लक्की ओए' से अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन उन्हें फिल्मी दुनिया में पहचान दिलाई साल 2012 में आई फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' ने। ऋचा को पहचान तो मिल गई लेकिन जिंदगी की असल खुशियां दिलाईं फिल्म 'फुकरे' ने जो 2013 में रिलीज हुई थी। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान ऋचा की मुलाकात अली फजल से हुई थी और दोनों की दोस्ती हो गई। इसी फिल्म के सेट से दोनों की लवस्टोरी शुरू हुई थी और बाद में दोनों ने कुछ साल रिलेशनशिप मे रहने के बाद शादी कर ली। अब बीते साल ऋचा और अली फजल पेरेंट्स भी बन गए हैं और बेटी को जन्म दिया था। 

अमृतसर में जन्मी थी ऋचा

आज ही के दिन साल 1986 में ऋचा का जन्म अमृतसर में हुआ था। लेकिन ऋचा जब महज डेढ साल की थी तो उनके पेरेंट्स दिल्ली शिफ्ट हो गए। यहीं ऋचा की स्कूलिंग हुई और यहीं से सिनेमा के लिए पैशन जाग उठा। इसके बाद ऋचा ने खूब मेहनत की और मुंबई पहुंचकर ऑडिशन देना शुरू कर दिया। साल 2008 में दिबाकर बेनर्जी की फिल्म  'ओए लक्की लक्की ओए' से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' ने ऋचा को पहचान दिलाई। इस फिल्म में ऋचा ने नगमा खातून का किरदार निभाया और लोगों के दिलों में बस गईं। ऋचा का ये किरदार आज भी लोगों के दिलों में बसा है। इसके बाद फुकरे का किरदार भोली पंजाबन भी लोगों का दिल जीतने में सफल रहा। बस यहीं से ऋचा बॉलीवुड की एक स्टार एक्ट्रेस के तौर पर स्थापित हो गई थीं। 

अपनी एक्टिंग की दम पर बनाई जगह

ऋचा भले ही बॉलीवुड की दुनिया के बाहर से आती हैं लेकिन अपनी एक्टिंग की दम पर यहां खासी पहचान बना चुकी हैं। ऋचा ने मसान में अपने दमदार किरदार से भी खूब तारीफें बटोरी हैं। बीते दिनों हीरामंडी सीरीज में अपने किरदार को लेकर खूब तारीफें बटोर चुकी हैं। ऋचा ने साल 2020 में अली फजल से शादी की थी और बीते साल 2024 में मां भी बन गई हैं। बेटी के जन्म से पहले करीब 2 साल तक ऋचा ने ब्रेक लिया और घर पर अपनी जिंदगी बिताई। मां बनने के बाद ऋचा एक बार फिर फिल्मी दुनिया में लौट आई हैं। आज ऋचा के जन्मदिन पर फैन्स ने भी उन्हें बधाई भेजी है।

ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय जितनी खूबसूरत हसीना, कहलाई डुप्लीकेट, गहरी नीली आंखें देख धोखा खा जाते हैं लोग

'महाभारत' का दर्दनाक सीन, जिसके बाद फूट-फूटकर रोई थीं 'द्रौपदी' बनीं रूपा गांगुली, खुद को कमरे में कर लिया था बंद

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन