1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'हम आपके हैं कौन' के इस सीन को ऋचा चड्ढा ने किया रीक्रिएट, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हो रहीं वायरल

'हम आपके हैं कौन' के इस सीन को ऋचा चड्ढा ने किया रीक्रिएट, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हो रहीं वायरल

 Published : Feb 10, 2022 07:25 am IST,  Updated : Feb 10, 2022 07:25 am IST

ऋचा चड्ढा ने दिल्ली में स्थित ‘द तोरानी हाउस’ स्टूडियो के फोटोग्राफर करण तोरानी से इस फोटोशूट को कराया है।

ऋचा चड्ढा - India TV Hindi
ऋचा चड्ढा  Image Source : INSTAGRAM

ऋचा चड्ढा बेबाकी से अपनी बातों को रखने के लिए जानी जाती हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं अक्सर वो कुछ न कुछ सोशल मीडिया अकांउट पर शेयर करती रहती हैं। ऋचा ने हाल ही में एक फोटोशूट कराया है जिसके तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसमें उन्होंने अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के 90 के दशक की सुपरहिट फिल्म हम आपके हैं कौन के एक सीन को रीक्रिएट किया है।

इस फोटो में अभिनेत्री अपने हाथों में जूते लिए दिखाई दे रही हैं। इस फोटो में वो हूबहू माधुरी दीक्षित जैसी दिखाी दे रही हैं। ऋचा चड्ढा ने दिल्ली में स्थित ‘द तोरानी हाउस’ स्टूडियो के फोटोग्राफर करण तोरानी से इस फोटोशूट को कराया है।

इस फोटोशूट को वक्त अभिनेत्री काफी खुश दिखाई दे रही हैं। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के इस फोटोशूट की तस्वीरें फोटोग्राफर करण तोरानी ने अपने इन्स्टाग्राम पर भी पोस्ट किया है। 

वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋचा चड्ढा अपनी कॉमेडी फ्रैंचाइज़ी फुकरे के अगले पार्ट की शूटिंग जल्द ही फिर से शुरू करेंगी, जबकि द ग्रेट इंडियन मर्डर 4 फरवरी को रिलीज कर दी गई है।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन