1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नागार्जुन की हीरोइन कभी थीं साउथ सिनेमा की ब्यूटी क्वीन, विदेशी से शादी कर छोड़ी इंडस्ट्री, अब पहचाना हुआ मुश्किल

नागार्जुन की हीरोइन कभी थीं साउथ सिनेमा की ब्यूटी क्वीन, विदेशी से शादी कर छोड़ी इंडस्ट्री, अब पहचाना हुआ मुश्किल

 Published : May 06, 2025 10:26 pm IST,  Updated : May 06, 2025 10:33 pm IST

इस अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में राणा दग्गुबाती की तेलुगु फिल्म 'लीडर' से की थी। वह दर्शकों के बीच आज भी अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ दी।

Richa Gangopadhyay- India TV Hindi
इंडस्ट्री छोड़ कर रही ये काम। Image Source : INSTAGRAM

एक्ट्रेस रिचा गंगोपाध्याय ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2010 में तेलुगु में रिलीज हुई राणा दग्गुबाती की फिल्म 'लीडर' से की थी। वह भारतीय मूल की अमेरिकी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने तेलुगु फिल्मों में काम किया और अब वह ग्लैमर की दुनिया से दूर हैं। सुपरहिट डेब्यू के बाद रिचा गंगोपाध्याय ने रवि तेजा की फिल्म 'मिरापकाय' में काम किया। एक्ट्रेस ने तमिल में अपना डेब्यू धनुष की 2011 की फिल्म 'मयक्कम एन्ना' से किया था, जिसे सेल्वाराघवन ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में उनके किरदार को खूब पसंद किया गया। आज भी रिचा द्वारा निभाया गया 'यामिनी' का किरदार दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है। इसके बाद उन्होंने एक और तमिल फिल्म में काम किया।

शादी के बाद हुईं गायब

सिम्बू की फिल्म 'ओस्ती' में उनकी शानदार एक्टिंग के लिए उन्हें खूब तारीफें मिलीं। उन्होंने 'वादी वादी पोंडथी' गाने से भी दर्शकों का दिल जीता था। 'ओस्ती' के बाद उन्होंने तमिल फिल्मों में वापसी नहीं की। रिचा गंगोपाध्याय साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'मिर्ची' में सुपरस्टार प्रभास के साथ नजर आई थीं। इसी साल उन्होंने नागार्जुन की फिल्म 'भाई' में काम किया जो उनकी आखिरी फिल्म थी। इसके बाद रिचा ने खुद को फिल्म इंडस्ट्री से हमेशा के लिए दूर कर लिया। एक्ट्रेस ने कुछ समय के लिए फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक लिया, लेकिन फिर उन्होंने खुद को ग्लैमर की दुनिया से हमेशा के लिए दूर कर लिया। रिचा गंगोपाध्याय ने साल 2019 में अपने विदेशी बॉयफ्रेंड से शादी कर ली। शादी के बाद रिचा गंगोपाध्याय इंडस्ट्री से गायब हो गईं।

रिचा गंगोपाध्याय का इंडस्ट्री छोड़ने के बाद बदला लुक

बॉयफ्रेंड जो लैंगेला से शादी के 2 साल बाद उन्होंने अपने बेटे को जन्म दिया। अब वह अपने परिवार के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने बेटे के साथ कुछ वक्त पहले कुछ फोटो शेयर की थीं। जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए। बेटे के साथ शेयर की गई फोटो में रिचा पहचान में नहीं आ रही हैं। आपको बता दें, फिल्मों में आने से पहले रिचा गंगोपाध्याय ने अगस्त 2007 में मिस इंडिया मिशिगन पेजेंट जीता था। एक्ट्रेस को उसी साल दिसंबर में न्यू जर्सी के रॉयल अल्बर्ट पैलेस में आयोजित 26वें वार्षिक मिस इंडिया यूएसए पेजेंट में मिस इंडिया यूएसए 2007 का ताज पहनाया गया था। एक्ट्रेस को मिस फोटोजेनिक के खिताब से भी नवाजा गया था। उन्होंने जोहान्सबर्ग में आयोजित 17वें वार्षिक मिस इंडिया वर्ल्डवाइड पेजेंट में अमेरिका का प्रतिनिधित्व किया और शीर्ष 10 में स्थान हासिल किया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन