1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋषि कपूर संग नजर आई इस हसीना ने नाम बदलकर किया था बॉलीवुड डेब्यू, रातोंरात बनीं स्टार, इस वजह से डूब गया करियर

ऋषि कपूर संग नजर आई इस हसीना ने नाम बदलकर किया था बॉलीवुड डेब्यू, रातोंरात बनीं स्टार, इस वजह से डूब गया करियर

 Published : Nov 09, 2025 05:05 pm IST,  Updated : Nov 09, 2025 05:05 pm IST

फिल्मों में अपना जादू दिखा चुकी ये एक्ट्रेस आज भी अपनी खूबसूरती और बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। इस हसीना को अपने गुमनाम करियर को रिवाइव करने के लिए टीवी शो का सहारा लेना पड़ा, जिसके बाद वह फिर से चर्चा में आ गईं।

Rishi Kapoor- India TV Hindi
ऋषि कपूर संग दिख रही कौन है ये एक्ट्रेस Image Source : INSTAGRAM/@BOLLYWOODTRIVIAPC

ऋषि कपूर के साथ दिख रही ये एक्ट्रेस उन मशहूर एक्ट्रेस में से एक हैं, जो अपनी पहली ही फिल्म से स्टार बन गई थीं। ऋषि कपूर के साथ इस एक्ट्रेस की पहली फिल्म साल 1976 में आई और उसके बाद इस हसीना की किस्मत ऐसे चमकी की। वह हर फिल्ममेकर की पहली पसंद बन गईं और हर दूसरी फिल्म में नजर आने लगी, लेकिन उनका करियर कब डूब गया किसी को पता नहीं चला। एक्ट्रेस के एक फैसले ने उनके करियर को ही तबाह कर दिया। उन्होंने अपने गुमनाम करियर को फिर से ट्रैक पर लाने के लिए टीवी का सहारा लिया और फिर से दर्शकों के बीच छा गईं। टेलीविजन जगत के बाद बड़े पर्दे पर दूसरी पारी की शुरूआत की।

एक्ट्रेस ने नाम बदलकर किया बॉलीवुड डेब्यू

ऋषि कपूर के साथ दिख रही इस एक्ट्रेस का नाम है नीलम अरोड़ा, जिन्होंने 70 और 80 के दशक में बॉलीवुड में एंट्री ली थी। शोमा ने टीवी से बड़े पर्दे तक का सफर किया था। शोमा आनंद का रियल नाम नीलम अरोड़ा है, लेकिन पहचान शोमा से मिली। ये नाम रखने के बाद उनकी पहली फिल्म रिलीज हुई जो हिट साबित हुई। उन्हें अपनी पहली फिल्म 'बारूद' से खासी पहचान मिली। इसके बाद उन्हें 'घर एक मंदिर', 'पतिव्रता', 'घर द्वार', 'प्यार का मंदिर' और 'बड़े घर की बेटी' जैसी कई हिंदी फिल्मों में काम करने का मौका मिला। हालांकि, उन्हें ज्यादातर सपोर्टिंग रोल मिले, लेकिन उन्हें स्क्रीन पर देख हर कोई उनका फैन बन जाता था।

पति की वजह से बर्बाद हुआ एक्ट्रेस का करियर 

अपने सुपरहिट करियर के बीच शोमा आनंद को अभिनेता तारिक शाह से प्यार हो गया, जिसके बाद दोनों ने शादी की। शादी के बाद तारिक शाह ने शोमा आनंद फिल्मों में काम करने से मना कर दिया और एक्ट्रेस को मजबूरी में फिल्मी दुनिया से दूर बनानी पड़ी। इंडस्ट्री से दूर होने के बाद वह अपने परिवार पर ध्यान देने लगीं। साल 2021 में तारिक शाह की निमोनिया से मौत हो गई, जिसके बाद शोमा आनंद पर बेटी सारा शाह की जिम्मेदारी आ गई। 

शोमा आनंद की आखिरी फिल्म

करीब 15 साल तक ग्लैमर वर्ल्ड की चकाचौंध से दूर रहने के बाद उन्होंने फिर से वापसी की। छोटे पर्दे पर भाभी, हम पांच, शरारत, जीनी और जूजू जैसे सीरियल्स के जरिए दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। टीवी पर हिट होने के बाद वह फिर से बड़े पर्दे पर नजर आने लगीं। 'हंगामा' जैसी फिल्म से वह फिर लाइमलाइट में आ गईं। उन्हें आखिरी बार फिल्म 'लाइफ पार्टनर' (2010) में देखा गया था।

ये भी पढे़ं-

अनुपमा परमेश्वरन ने 20 साल की लड़की के खिलाफ दर्ज की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन