1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पिता थे सियासी दुनिया के किंग, राजनीतिक विरासत छोड़ एक्टर ने फिल्म इंडस्ट्री में बनाई पहचान, कभी बनना चाहता था आर्किटेक्ट

पिता थे सियासी दुनिया के किंग, राजनीतिक विरासत छोड़ एक्टर ने फिल्म इंडस्ट्री में बनाई पहचान, कभी बनना चाहता था आर्किटेक्ट

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Jun 23, 2025 10:20 pm IST,  Updated : Jun 23, 2025 10:21 pm IST

राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाला यह एक्टर आज बी-टाउन के टॉप स्टार में से एक है। उन्होंने अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन जैसे कई सुपरस्टार्स संग हिट फिल्में दी है। वह कोई और नहीं बल्कि विलासराव देशमुख के बेटे रितेश देशमुख हैं।

Riteish Deshmukh- India TV Hindi
रितेश देशमुख Image Source : INSTAGRAM

बेहतरीन एक्टर में से एक माने जाने वाले इस हैंडसम हंक ने न केवल एक अभिनेता के रूप में, बल्कि उन्होंने टीवी होस्ट, प्रोड्यूसर, स्क्रीन राइटर और फिल्म मेकर बन अपनी योग्यता साबित की है। हम बात कर रहे हैं रितेश देशमुख की। 17 दिसंबर, 1978 को मुंबई में जन्मे रितेश देशमुख एक राजनीतिक परिवार से आते हैं। उनके पिता विलासराव देशमुख ने 1999 से 2003 और 2004 से 2008 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। रितेश के दो भाई हैं, जिनका नाम अमित देशमुख और धीरज देशमुख है। दोनों ही राजनीति में सक्रिय हैं। लेकिन, रितेश देशमुख राजनीतिक विरासत छोड़ एक्टर बन गए।

रितेश देशमुख की रोमांटिक लाइफ

अभिनेता ने 2003 में 'तुझे मेरी कसम' से बॉलीवुड में एंट्री की। इसमें जेनेलिया डिसूजा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के बाद दोनों ने एक-दूसरे को कई साल तक डेट किया और फिर बाद में शादी कर ली। हालांकि, रितेश के पिता इस रिश्ते के पक्ष में नहीं थे। आखिरकार दोनों ने 2013 में शादी कर ली। उनके दो बच्चे हैं- रियान और राहिल। इस कपल ने 'तेरे नाल लव हो गया', 'मस्ती', 'वेद' जैसी फिल्मों में साथ काम किया।

सियासी दुनिया छोड़ रितेश ने एक्टर बन जीता दिल

रितेश देशमुख अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए लोगों के बीच काफी फेमस हैं। उन्होंने कई यादगार कॉमेडी फिल्में दी हैं, जिनमें हाउसफुल फ़्रैंचाइज, धमाल फ़्रैंचाइज, 'ढोल', 'मालामाल वीकली', 'हे बेबी', 'क्या कूल है हम?' और 'मस्ती' जैसी बेहतरीन मूवीज शामिल हैं। हालांकि, उनका अभिनय करियर सिर्फ कॉमेडी तक सीमित नहीं, उन्होंने 'एक विलेन' और हाल ही में रिलीज हुई 'रेड 2' जैसी फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाकर लोगों का दिल जीता है। रितेश देशमुख एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। उन्होंने मराठा राजा पर एक त्रयी का निर्देशन किया है। रितेश ने खुद को कभी भी सिर्फ स्क्रीन एक्टर तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने अवॉर्ड नाइट्स, रियलिटी टीवी शो, कॉमेडी शो और कई अन्य होस्ट किए। वह मुख्य रूप से मराठी भाषा में की फिल्मों बनाते हैं। जहां एक तरफ 'लाई भारी' (2014) से एक अभिनेता के रूप में उन्होंने मराठी फिल्म से शुरुआत की, वहीं 'वेद' (2022) से उन्होंने एक होनहार निर्देशक के रूप में पहचान बनाई। अब वे अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्म 'राजा शिवाजी' का निर्देशन कर रहे हैं जो छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। बता दें कि रितेश ने मुंबई के कमला रहेजा कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर से आर्किटेक्ट में डिग्री भी ली है, लेकिन कुछ समय बाद उनका मन बदल गया और उन्होंने एक्टिंग करने का फैसला कर लिया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।