1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'राजा शिवाजी' की सफलता से गदगद हुए रितेश देशमुख, फैंस से स्पॉइलर न शेयर करने की अपील

'राजा शिवाजी' की सफलता से गदगद हुए रितेश देशमुख, फैंस से स्पॉइलर न शेयर करने की अपील

 Published : May 02, 2026 09:51 pm IST,  Updated : May 02, 2026 09:51 pm IST

अभिनेता-निर्देशक रितेश देशमुख 'राजा शिवाजी' को इतना प्यार देने के लिए अपने प्रशंसकों के आभारी हैं। उन्होंने एक वीडियो के जरिए अपने फैंस से अनुरोध किया है कि वे ऑनलाइन स्पॉइलर शेयर न करें।

Riteish Deshmukh- India TV Hindi
रितेश देशमुख Image Source : INSTAGRAM/@RITEISHD

'राजा शिवाजी' 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसे दर्शकों से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। एक्टर-डायरेक्टर रितेश देशमुख फिल्म को मिले इतने प्यार के लिए दर्शकों के शुक्रगुजार हैं, लेकिन उनकी दर्शकों से एक खास गुजारिश भी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने दर्शकों से अपील की कि वे फिल्म के सीन्स वीडियो के जरिए शेयर न करें और न ही कहानी से जुड़ी कोई जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करें।

रितेश ने राजा शिवाजी की सफलता पर किया रिएक्ट

रितेश देशमुख ने एक वीडियो शेयर किया और उन्होंने मराठी में कहा, 'नमस्कार! हमने छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी पर आधारित फिल्म राजा शिवाजी रिलीज की है। आप सबने यह फिल्म देखी है और इसे बहुत ही शानदार रिस्पॉन्स दिया है। राजा शिवाजी की पूरी टीम और मैं, इस प्यार के लिए आप सबके बहुत-बहुत आभारी हैं।'

रितेश देशमुख ने फैंस से की खास अपील

उन्होंने आगे कहा, 'मेरी बस एक ही गुजारिश है। मैं आपकी भावनाओं को समझता हूं। आप में से कई लोग सिनेमाघरों के अंदर वीडियो बना रहे हैं और उन्हें ऑनलाइन पोस्ट कर रहे हैं। मेरी आपसे गुजारिश है कि कृपया आप ऐसे वीडियो पोस्ट न करें।' उन्होंने मराठी में एक कैप्शन भी लिखा, जिसका मतलब है, 'एक विनम्र निवेदन: कृपया फिल्म देखते समय सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड न करें।'

राजा शिवाजी में सलमान खान का कैमियो

'राजा शिवाजी' में अभिषेक बच्चन, जेनेलिया देशमुख, संजय दत्त, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी और अमोल गुप्ते भी हैं। कई दर्शकों ने सलमान खान के स्पेशल अपीयरेंस को लेकर अपनी खुशी जाहिर की, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। बता दें कि सलमान खान ने फिल्म राजा शिवाजी में जीवा महाला का किरदार निभाया है जो छोटा, लेकिन बेहद अहम रोल है। वह अपनी बहादुरी और वफादारी के लिए मशहूर सबसे महान योद्धाओं में से एक थे। इस किरदार ने सीमित स्क्रीन-टाइम में भी दर्शकों के दिलों में अपनी गहरी छाप छोड़ी है। इस फिल्म से रितेश और जेनेलिया के बेटे राहिल ने भी एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है।

ये भी पढे़ं-

अर्चना पूरन सिंह खरीदेंगी नया घर, आर्यमान और आयुष्मान प्रॉपर्टी में करेंगे निवेश, मुंबई की प्रीमियम लोकेशन में होगा आशियाना

'रंग की वजह से रिजेक्ट हुआ ', 750 रुपये से शुरू किया था करियर, संघर्ष के दिन याद कर भावुक हुए मशहूर कोरियोग्राफर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन