1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'आरआरआर' समेत ये हैं राम चरण की ब्लॉकबस्टर फिल्में, जिसने बनाया उन्हें सुपरस्टार

'आरआरआर' समेत ये हैं राम चरण की ब्लॉकबस्टर फिल्में, जिसने बनाया उन्हें सुपरस्टार

 Written By: Sarika Swaroop
 Published : Mar 27, 2024 06:15 am IST,  Updated : Mar 27, 2024 06:19 am IST

'आरआरआर' से पूरी दुनिया में छा जाने वाले एक्टर राम चरण आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में राम चरण के बर्थडे के खास मौके पर हम आपको उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आपको एक्टर का जबरदस्त एक्शन, भरपूर रोमांस और ड्रामा का तड़का देखने को मिलेगा।

Ram Charan- India TV Hindi
राम चरण बर्थडे स्पेशल Image Source : X

साउथ सुपरस्टार राम चरण का आज जन्मदिन है। वह आज 27 मार्च को 39 साल के हो चुके हैं। राम चरण आज भारतीय सिनेमा का एक बड़ा नाम है। ऑस्कर तक पहुंचने वाले राम चरण अपने आप को टॉप पर बनाए रखने के लिए एक से बढ़कर एक फिल्में करते हैं। जिसमें ‘आरआरआर’ से लेकर 'मगधीरा', 'येवादु',  'रंगस्थलम' जैसी कई फिल्मों के नाम शामिल हैं। आज हम आपको एक्टर के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी बेस्ट साउथ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसमें आपको उनका जबरदस्त एक्शन से लेकर रोमांस तक देखने को मिलेगा।  

'आरआरआर' (2022)

राम चरण की फिल्म 'आरआरआर' सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म को कई अवार्ड मिले थे। इस फिल्म में राम चरण के अलावा आलिया भट्ट, जूनियर एनटीआर और अजय देवगन भी नजर आए थे। हालांकि आरआरआर से सबसे ज्यादा तारीफ अभिनेता राम चरण ने बटोरी। समीक्षकों से लेकर फैंस तक ने उनकी परफॉर्मेंस को बेस्ट बताया और कहा कि ये उनके करियर की सबसे उम्दा परफॉर्मेंस थी। फैंस और समीक्षकों को इस फिल्म में राम चरण की ऐक्टिंग जबरदस्त लगी थी।

'रंगस्थलम' (2018)

'रंगस्थलम'  फिल्म में रामचरण के साथ खूबसूरत अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु नजर आई थीं। वहीं फिल्म में विलेन का किरदार जगपति बाबू ने अदा कियाथा। यह फिल्म एक गांव में रहने वाले दो भाइयों की है, जो भ्रष्ट सिस्टम के शिकार होते हैं। इस फिल्म में एक्शन, ड्रामा और रोमांस का भरपूर तड़का है। फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। फैंस को ये फिल्म भी काफी पसंद आई थी। 

'ध्रुव'  (2016)

राम चरण की फिल्म 'ध्रुव' भी एक्शन और ड्रामा से भरपूर है, जिसका निर्देशक साउथ की सुरेंदर रेड्डी ने किया है। इस फिल्म में राम चरण के साथ रकुल प्रीत सिंह नजर आई थीं। रामचरण ने इस फिल्म में एक आईपीएस आधिकारी ध्रुव का किरदार निभाया है। जो अपराध के एक मजबूत नेटवर्क को ख़त्म करने की जद्दोजहद में लगा रहता है।

‘येवादु 2’ (2014) 

कृष्णा वामसी निर्देशक साउथ सुपरहिट फिल्म ‘येवादु 2’ (2014) एक रोमांस और ड्रामा से भरपूर मूवी है। इस फिल्म में रामचरण के साथ खूबसूरत अभिनेत्री काजल अग्रवाल और प्रकाश राज भी हैं। राम चरण की ये फिल्म भी सुपरहिट रही थी।

'गोविन्दुडु एंडरिवडेले' (2014)

राम चरण और काजल अग्रवाल स्टारर 'गोविन्दुडु एंडरिवडेले' भी काफी एंटरटेनर फिल्म है। साल 2014 में आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस दी थी।  

'नायक' (2013)

साल 2013 में आई 'नायक' साल की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म में राम चरण के साथ काजल अग्रवाल और अमाला पॉल भी नजर आए थे। ये एक्शन कॉमेडी ड्रामा फिल्म है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन