1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भारतीय गेंदबाज पर दिल हार बैठी थीं शाही परिवार की खूबसूरत एक्ट्रेस, बोलीं- 'काश पहले मिली होती'

भारतीय गेंदबाज पर दिल हार बैठी थीं शाही परिवार की खूबसूरत एक्ट्रेस, बोलीं- 'काश पहले मिली होती'

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Mar 06, 2025 11:39 am IST,  Updated : Mar 06, 2025 11:39 am IST

सागरिका घाटगे ने 2017 में भारतीय स्टार क्रिकेटर रहे जहीर खान से शादी रचाई थी। एक्ट्रेस सागरिका खुद भी एक शाही परिवार से आती हैं और जहीर खान पर अक्सर प्यार लुटाती रहती हैं।

Sagarika Ghatge and Zaheer Khan- India TV Hindi
सागरिका घाटगे और जहीर खान Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे ने साल 2007 में बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'चक दे इंडिया' से अपने करियर की शुरुआत की थी। पहली ही फिल्म से बॉलीवुड में छाईं सागरिका ने कई हिट फिल्मों में काम किया है। सागरिका ने भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर रहे जहीर खान से शादी की है। सागरिका ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपने पति जहीर खान पर प्यार लुटाते हुए कहा कि 'काश मैं उनसे और पहले मिली होती।' सागरिका अक्सर ही अपने पति जहीर की तारीफ करते नजर आती रहती हैं। 

महाराष्ट्र के शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं सागरिका

सागरिका ने चक दे इंडिया से डेब्यू किया और 10 फिल्मों में काम किया है। साथ ही एक टीवी सीरीज में भी नजर आई थीं। सागरिका का घाटगे परिवार महाराष्ट्र के कोल्हापुर के शाहू महाराज के खास रहा है। सागरिका की दादी सीता राजे घाटगे मध्य प्रदेश की इंदौर रियासत के राजा तुकोजीराव होल्कर III की बेटी थी। सागरिका के दादा भी इस शाही परिवार के आखिरी राजा रहे हैं। हालांकि इसके बाद भारत सरकार ने राजशाही खत्म कर दी और राजाओं की उपाधियां खत्म हो गईं। सागरिका इसी रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। 

पार्टी में मुलाकात और शुरू हो गई लवस्टोरी

बता दें कि सागरिका ने भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ गेंदबाज जहीर खान से 2017 में शादी की थी। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी। यहां दोनों की दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों लंबे समय तक डेट करते रहे। दोनों की लवस्टोरी लोगों से छिपी रही और 2016 में युवराज सिंह की शादी में सागरिका अपने बॉयफ्रेंड जहीर खान के साथ शामिल हुईं थीं। यहीं से दोनों के रिश्ते का खुलासा हो गया था। 

2017 में रचाई शादी

दोनों लंबे समय तक डेट करते रहे और 2017 में दोनों ने धूमधाम से शादी रचा ली। सागरिका एक हिंदू परिवार से आती हैं वहीं जहीर खान एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखते हैं। हालांकि ये इंटररिलीजन वाली शादी में कोई दिक्कत नहीं आई थी। सागरिका ने भी इसको लेकर कहा था कि मैं जहीर खान से प्यार करती हूं। सागरिका आज भी जहीर की तारीफ करते नहीं थकती हैं। हाल ही में सागरिका ने एक इंटरव्यू में अपने पति जहीर पर प्यार लुटाते हुए कहा कि 'जहीर से मिलने के बाद मैं काफी बदल गई हूं। वे एक शानदार और प्यारे व्यक्ति हैं। मैं अब सोचती हूं कि काश वो मुझे और पहले मिले होते तो मैं थोड़ा और जल्दी भी शादी कर सकती थी।'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन