1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सैफ अली खान पर हमले से पहले हुआ था बवाल, हमलावर ने की थी 1 करोड़ की मांग, मेड ने किया खुलासा

सैफ अली खान पर हमले से पहले हुआ था बवाल, हमलावर ने की थी 1 करोड़ की मांग, मेड ने किया खुलासा

 Reported By: Rajesh Kumar,  Saket Rai Edited By: Himanshi Tiwari
 Published : Jan 16, 2025 07:05 pm IST,  Updated : Jan 16, 2025 07:23 pm IST

सैफ अली खान के घर पर काम करने वाली मेड ने उस रात को हुई खतरनाक घटना के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है जब एक हमलावर एक्टर के घर में घुस आया। एक्टर सैफ पर हमला करने से पहले चोर ने 1 करोड़ की मांग की थी। इस घटना के बारे में एक्टर की मेड ने अब पूरी जानकारी दी है।

saif ali khan- India TV Hindi
सैफ अली खान Image Source : INSTAGRAM

सैफ अली खान को गुरुवार को उनके मुंबई स्थित घर में एक हथियारबंद घुसपैठिये का सामना करना पड़ा, इस दौरान उन पर 6 जगह वार किया गया। इसके बाद सैफ को गंभीर अवस्था में लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ देर पहले ही करीना कपूर के पति सैफ पर हमला करने वाले संदिग्ध की तस्वीर और CCTV फुटेज सामने आई। अब सैफ और करीना के घर में काम करने वाली एक मेड ने मुंबई पुलिस के सामने चौंकाने वाला खुलासा किया है कैसे एक घुसपैठिया उनके घर में घुस आया और पैसे मांगने लगा, फिर उस पर और एक्टर पर हमला कर दिया।

सैफ के हमलावर ने की थी 1 करोड़ की मांग

सैफ अली खान और करीना कपूर की मेड ने अपने बयान में कहा - 'सैफ अली खान पर अटैक करने वाले ने एक करोड़ रुपए मांगे।' सैफ अली खान के घर पर जब आरोपी से पूछा गया कि उसे क्या चाहिए तब उसने कहा पैसा चाहिए जब पूछा गया कितने पैसे चाहिए तो उसने एक करोड़ रुपए की मांग की।

पुलिस FIR के मुताबिक

सैफ अली खान के घर में चोरी करने वाले व्यक्ति को लेकर जो बयान दर्ज किए गए हैं। उसके मुताबिक 56 वर्षीय सैफ अली खान के घर की हाउस मेड ने बताया कि उसे बाथरूम के पास अचानक कोई परछाई नजर आई उसे लगा कि करीना शायद अपने छोटे बेटे को देखने आए होगी, लेकिन उन्हें बाद में शक हुआ तो वह... आगे गई अचानक एक 35 से 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति ने महिला के ऊपर हमला कर दिया और धारदार हथियार दिखाते हुए चुप रहने के लिए कहा। इसी बीच दूसरी मेड भी आ गई... आरोपी से पूछा गया कि उसे क्या चाहिए उसने कहा कि एक करोड़ रुपए। इसी दौरान अगर बात की जाए सैफ अली खान जो बारहवें फ्लोर पर रहते हैं। वह भी नीचे आ गए उन्होंने जब देखा तो अज्ञात आरोपी और सैफ के बीच हाथापाई हुई, जिसमें सैफ को शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर छह जगहों पर चोट लगी... जिसमें से एक नुकीला हथियार टूट कर सैफ के शरीर में भी अटक गया... इसी दौरान आरोपी को उन लोगों ने दूसरे कमरे में बंद भी कर दिया। लेकिन, जब सैफ को ज्यादा चोट लगी थी तब मेड और फैमिली के बाकी स्टाफ मेंबर्स ने इब्राहिम को बुलाया इब्राहिम और सारा अली खान भी आठवीं मंजिल पर ही रहते हैं वह ऊपर आए और सैफ अली खान को लेकर ऑटो में अस्पताल ले गए।

सैफ अली ऑटो से पहुंचे अस्पताल 

एक्टर के घर पर उस वक्त कार चलाने के लिए कोई नहीं था। इसलिए इब्राहिम अपने पिता सैफ अली खान को ऑटो से अस्पताल लेकर पहुंचे। अगर बात की जाए गाड़ी की तो उसे वक्त परिवार में कोई भी ड्राइवर मौजूद नहीं था और ऑटोमेटिक इलेक्ट्रिक वाहन फिलहाल किसी को चलाना नहीं आता था इसलिए आनन फानन में सैफ को लेकर वे लोग लीलावती अस्पताल पहुंचे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन