1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुपरस्टार की इकलौती बेटी की शादी पर हुआ था बवाल, सलमान खान संग दी हिट फिल्म, इंडस्ट्री की हैं 'दंबग गर्ल'

सुपरस्टार की इकलौती बेटी की शादी पर हुआ था बवाल, सलमान खान संग दी हिट फिल्म, इंडस्ट्री की हैं 'दंबग गर्ल'

 Published : Jun 01, 2025 11:10 pm IST,  Updated : Jun 01, 2025 11:10 pm IST

सलमान खान की 'दबंग' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली ये हसीना बचपन से चर्चा में रही हैं। वहीं पिछले साल ये एक्ट्रेस अपनी शादी को लेकर जबरदस्त विवादों में रहीं, लेकिन आज वह अपनी शादीशुदा जिंदगी में बहुत खुश है।

Sonakshi sinha- India TV Hindi
सुपरस्टार की इकलौती बेटी की शादी पर हुआ था बवाल Image Source : INSTAGRAM

कई बॉलीवुड सुपरस्टार के साथ फिल्मों में नजर आ चुकी ये हसीना आज फिल्म इंडस्ट्री की 'दंबग गर्ल' बन गई हैं जो कभी अपने वजन के चलते चर्चा में हुआ करती थीं। सिनेमा जगत की वो एक्ट्रेस जिस ने अपनी फिटनेस और दमदार एक्टिंग से हेटर्स का मुंह बंद कर दिया। हम किसी और की नहीं बल्कि अभिनेता-राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम की बेटी सोनाक्षी सिन्हा की बात कर रहे हैं। एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आज यानी 2 जून 2025 को अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'दबंग' से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली सोनाक्षी अपनी शादी की वजह से लंबे समय तक विवादों में रही हैं, लेकिन उन्हें फर्क नहीं पड़ता है। आज वह अपने पति जहीर इकबाल के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं।

कॉस्ट्यूम डिजाइनर बनना चाहती थीं दंबग गर्ल

सोनाक्षी सिन्हा आज फिल्मों के साथ-साथ वेब सीरीज में भी अपनी अदाकारी का हुनर दिखा रही हैं। एक समय ऐसा था जब सोनाक्षी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं, लेकिन सलमान खान के कहने पर उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की। सोनाक्षी सिन्हा ने फैशन डिजाइनिंग में पढ़ाई की थी। उन्होंने साल 2005 में आई फिल्म 'मेरा दिल लेके देखो' से बतौर कॉस्ट्यूम डिजाइनर अपने करियर की शुरुआत थी, लेकिन ये बात बहुत काम लोग जानते हैं। हैरानी की बात यह है कि उस वक्त उन्हें एक्ट्रेस नहीं बनना था। वह कॉस्ट्यूम डिजाइनर बन इंडस्ट्री पर राज करना चाहती थीं। सोनाक्षी सिन्हा ने 'द कपिल शर्मा' शो पर एक बार 'दबंग' से जुड़ा अनसुना किस्से शेयर करते हुए कहा था, 'सलमान मेरे पास आए और मुझे वजन कम करने के लिए कहा क्योंकि वह मुझे अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहते थे। लेकिन मैंने अपना वजन देख उन्हें मना किया और उन्होंने मुझे आगे बढ़ने की हिम्मत दी और आज में दंबग गर्ल बन गई हूं।'

जब एक्ट्रेस की शादी बनी विवाद का कारण 

सोनाक्षी सिन्हा का विवादों से गहरा नाता रहा है। उन्हें कई बार वजन को लेकर ट्रोल किया तो वहीं वो 'कौन बनेगा करोड़पति 11' में रामायण से जुड़े एक सवाल का जवाब न दे पाने की वजह से खूब ट्रोल हुई। विवादों का सिलसिला यहीं खत्म नहीं होता है। सोनाक्षी सिन्हा उस वक्त जबरदस्त विवादों में फंस गई जब उन्होंने एक मुस्लिम लड़के से शादी करने का फैसला किया। वहीं कई तरह के वाद-विवाद के बाद भी एक्ट्रेस ने हार नहीं मानी और उन्होंने जहीर इकबाल से 23 जून, 2024 को शादी कर ली। शादी के बाद यह बात सामने आई कि सोनाक्षी के भाई लव और कुश इस शादी के खिलाफ थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन