1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने ऐसा क्या किया, जिससे फैंस हो गए दीवाने, कहने लगे- सोने का है भाईजान का दिल

सलमान खान ने ऐसा क्या किया, जिससे फैंस हो गए दीवाने, कहने लगे- सोने का है भाईजान का दिल

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Apr 17, 2025 03:07 pm IST,  Updated : Apr 17, 2025 03:35 pm IST

ईद के मौके पर सलमान खान की सिकंदर नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। पहले ही दिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दी थी। अब फिल्म की रिलीज के बाद एक्टर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि सलमान खान बड़े दिल के मालिक हैं।

salman khan - India TV Hindi
बच्चों के साथ सलमान खान। Image Source : INSTAGRAM

भाईजान के नाम से जाने जाने वाले एक्टर सलमान खान इन दिनों काफी चर्चा में हैं। अभिनेता सलमान खान अपने फैंस से बहुत प्यार करते हैं और वह अपने फैंस को कभी नाराज नहीं करते हैं। अक्सर वह अपने कामों से सुर्खियों में बने रहते हैं। बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान हमेशा से ही बड़े दिल के मालिक हैं। उन्हें अक्सर लोगों की मदद करते देखा गया है। उनका दिल मोम की तरह नर्म है और यही वजह है कि वो हमेशा अपने फैंस और चाहने वालों के लिए आगे आता हैं। अब हाल में ही सलमान ने एक बार फिर अपने गोल्डन हार्ट का नजराना पेश किया है। वैसे ये बात तो हर किसी को पता है कि सलमान खान को बच्चे काफी ज्यादा पसंद हैं। वो अपने भाई-बहन के बच्चों के अलावा साथ में काम करने वाले चाइल्ड आर्टिस्ट पर भी प्यार लुटाते रहते हैं।

वायरल हो रहा है ये वीडियो

इन दिनों सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भाई-जान छोटे बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं, वह बच्चों से काफी समय तक बातचीत करते नजर आ रहे हैं। सलमान खान के करीबी कोरियोग्रफर साजन सिंह ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सलमान खान मुंबई में एक साइकिल शोरूम में नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सभी बच्चों को साइकिल  गिफ्ट की और हर बच्चे ने अपनी मनचाही साइकिल को चुना। 

सलमान ने हर बच्चे को दिलाई पसंदीदा साइकिल

कुछ दिनों पहले ही 'सिकंदर' के एक चाइल्ड आर्टिस्ट का वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में चाइल्ड आर्टिस्ट ने बताया था कि सलमान खान ने सभी बच्चों को बहुत ही महंगी साइकिल गिफ्ट की थी। बच्चे ने बताया कि जिस साइकिल की चाहत उन्हें सालों से थी, वो साइकिल उन्होंने बच्चों को खरीद के दे दी थी। वहां मौजूद एक अनजान बच्चे को भी वो साइकिल दिलाने से नहीं चूके थे। सलमान अक्सर बच्चों को खुश करने का मौका नहीं छोड़ते हैं। उन्हें बच्चों के साथ वक्त बिताना भी काफी पसंद है।

लोगों का रिएक्शन

अगर आप भाईजान के फैंस हैं तो आपको जरूर पता होगा, भाई-जान का दिल छोटा-मोटा नहीं है बल्कि बहुत बड़ा है। भाई-जान ने तुरंत ही उनके पसंद के अलग-अलग रंगों की साइकिल गिफ्ट कर दी, जिससे सलमान के फैंस इन दिनों उन्हें गोल्डन हार्टेड मैन के नाम से भी पुकार रहे हैं। कई फैंस ने एक्टर की जमकर तारीफ की। एक फैन ने लिखा, 'सलमान खान का दिल सोने का है।' एक अन्य फैन ने लिखा, 'सलमान ने फिर दिल जीत लिया।' वहीं एक शख्स ने लिखा, 'ये कभी अपने बच्चों तो कभी बुजुर्गों के साथ ऐसा करके दिल जीत लेते हैं।'

इस फिल्म में आए नजर

हाल ही में 30 मार्च 2025 ईद के मौके पर सलमान खान की सिकंदर नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। पहले ही दिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दी थी। इस फिल्म में साउथ की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना सहित और काजल अग्रवाल ने काम किया था। फिल्म का निर्देशन ए आर मुरुगादॉस ने किया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन