Friday, March 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कैटरीना-करीना से भी ज्यादा हसीन थी सलमान खान की ये हीरोइन, बॉलीवुड से किया तौबा, अब हुई पहले से भी ज्यादा खूबसूरत

कैटरीना-करीना से भी ज्यादा हसीन थी सलमान खान की ये हीरोइन, बॉलीवुड से किया तौबा, अब हुई पहले से भी ज्यादा खूबसूरत

Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie Published : Feb 24, 2025 01:19 pm IST, Updated : Feb 24, 2025 02:54 pm IST

सलमान खान ने कई एक्ट्रेसेज को अपनी फिल्मों में मौका दिया। ज्यादातर एक्ट्रेसेज की किस्मत सलमान के साथ काम करके चल पड़ी, लेकिन आज एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने अपनी खूबसूरती से लोगों का दिल तो जीता लेकिन बॉलीवुड में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाईं।

salman khan marigold actress ali larte- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM सलमान खान और एली लार्टर।

सलमान खान यूं ही बॉलीवुड के सुपरस्टार नहीं कहे जाते, एक्टर जिस भी फिल्म में नजर आते हैं, वो बॉक्स ऑफिस पर छा जाती है। इसलिए ही सलमान खान को ब्लॉकबस्टर किंग भी कहा जाता है। उनका लॉयल फैन बेस उनकी फिल्मों को चलाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा देता है। अपनी फिल्मों में सलमान खान ने कई खूबसूरत हसीनाओं को मौका दिया और उनका करियर यहीं से चल निकला। कैटरीना कैफ से लेकर डेसी शाह जैसी कई हीरोइनों की किस्मत सलमान खान के साथ ही काम करके बदली। आज भी हम एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बात करेंगे जिसे सलमान खान की फिल्म से ही बॉलीवुड में लॉन्च किया गया था, लेकिन इसे वो सफलता नहीं मिल सकी जो बाकी हीरोइनों को नसीब हुई। खूबसूरती में बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों को पीछे छोड़ने वाली ये एक्ट्रेस हिंदी सिनेमा में अपने पैर नहीं जमा सकी। 

बेहद हसीन है ये हीरोइन

क्या आप इस एक्ट्रेस का नाम गेस कर पाए हैं? चलिए आपको इस हसीना के बारे में बता ही देते हैं, जिसने अपनी खूबसूरती से लोगों को दीवाना बन दिया था। बेहद हसीन और ग्लैमरस दिखने वाली ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि एली लार्टर हैं। एली लार्टर ने सलमान खान के साथ 'मैरीगोल्ड' से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था। इस फिल्म में सलमान खान ने प्रेम राजपूत का किरदार निभाया था और एली लार्टर मैरिगोल्ड लेक्सटन के रोल में थीं। एक घंटे 50 मिनट की ये फिल्म में एक रॉमेटिक कॉमेडी थी जिसका निर्देशन विलार्ड कैरोल ने किया किया था। नंदना सेन भी फिल्म में अहम किरदार निभ रही थीं। फिल्म की कहानी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। 

ऐसी थी फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी एक अमेरिकी लड़की मैरीगोल्ड के इर्द-गिर्द थी, जो भारत हीरोइन बनने के लिए आती है। वो मुंबई आती है, वो भी एक फिल्म में छोटी सी भूमिका निभाने के लिए। भारत आने पर उसे पता चलता है कि फिल्म बंद हो गई है और अब नहीं बनेगी। ऐसे में वो भारत में काम की तलाश करती है और उसे एक म्यूजिकल फिल्म में काम मिल जाता है, जिसमें काम करते हुए उसे एक कोरियोग्राफर से प्यार हो जाता है, जिसका नाम प्रेम राजपूत है। राजस्थान का रहने वाला प्रेम उसे ये बताता है कि उसकी दादी ने पहले ही ये खुलासा किया था कि उसे मैरीगोल्ड नाम की लड़की से प्यार होगा और इस बात से मेरीगोल्ड उसकी ओर खींची चली आती है और उसके साथ उसकी बहन पूजा की शादी अटेंड करने के लिए जोधपुर जाती है। वहां जाकर पता चलता है कि प्रेम एक राज घराने से ताल्लुक रखता है और उसकी शादी पहले ही जाह्नवी नाम की लड़की से तय हो चुकी है और कोई भी अरेंज मैरिज के खिलाफ नहीं जा सकता।  

निर्देशक ने छोड़ी फिल्म मेकिंग

भारतीय परिवेश को दिखाने वाली इस फिल्म को लोगों ने पसंद नहीं किया और सिरे से खारिज कर दिया। क्रिटिक्स ने भी फिल्म को नहीं सराहा। 19 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 2 करोड़ भी नहीं कमा सकी। विलार्ड कैरोल एक स्थापित अमेरिकी फिल्म निर्माता थे, जिन्होंने भारत आने से पहले 'द रनस्टोन', 'प्लेइंग बाय हार्ट' और 'टॉम्स मिडनाइट गार्डन' जैसी फिल्में बनाई थीं। लेकिन 'मैरीगोल्ड' एक निर्देशक के रूप में उनकी आखिरी फिल्म साबित हुई। उन्होंने फिल्मों के लेखन और निर्माण से भी खुद को दूर कर लिया। 

अब क्या कर रहीं एली

फिल्म की लीड हीरोइन एली लार्टर हॉलीवुड में भी एक जाना-माना चेहरा थीं। उन्होंने इस फिल्म के बाद बॉलीवुड से पूरी तरह किनारा कर लिया। 'लीगली ब्लोंड', 'फाइनल डेस्टिनेशन' और टीवी शो 'हीरोज' में सहायक भूमिकाएं निभाने के लिए जानी जाती थीं। 'मैरीगोल्ड' उनकी एकमात्र हिंदी फिल्म साबित हुई। इसी साल उन्होंने हॉलीवुड में एक सुपरहिट फिल्म दी जिसका नाम 'रेसिडेंट इविल: एक्सटिंक्शन' है। फिलहाल एक्ट्रेस हॉलीवुड में पूरी तरह से सक्रिय हैं और लगातार फिल्मों में काम कर रही हैं। सोशल मीडिया पर भी वो काफी एक्टिव रहती हैं। उन्हें आखिरी बार बीते साल 'लैंडमैन' में देखा गया, जिसकी खूब तारीफें हुईं।

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement