1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने शेयर किया सांप वाला एक्सपीरिएंस, बोले - टाइगर अभी जिंदा है

सलमान खान ने शेयर किया सांप वाला एक्सपीरिएंस, बोले - टाइगर अभी जिंदा है

 Published : Dec 27, 2021 11:05 am IST,  Updated : Dec 27, 2021 03:45 pm IST

अपने जन्मदिन पर पनवेल वाले फार्महाउस के बाहर आकर सलमान खान ने मजाकिया अंदाज में सांप वाला एक्सपीरियंस शेयर किया।

Salman Khan- India TV Hindi
सलमान खान ने शेयर किया सांप वाला एक्सपीरिएंस, बोले - टाइगर अभी जिंदा है Image Source : INDIA TV

Highlights

  • सलमान खान उस मंजर के बारे में बताया जब सांप ने उन्हें काटा था
  • सलमान ने बताया कि सांप और 'टाइगर' दोनों जिंदा हैं

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान का आज बर्थडे है। सलमान 56 साल के हो गए हैं। पनवेल के फॉर्महाउस पर सलमान ने कल रात अपने दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। बॉलीवुड के कई बड़े-बड़े स्टार और सेलिब्रिटी भी इस पार्टी में थे। सलमान खान की इस पार्टी में इंडिया टीवी के चेयरमैन रजत शर्मा और मैनेजिंग डायरेक्टर ऋतु धवन भी शामिल हुईं।

बर्थडे से पहले सलमान की सेहत को लेकर उनके फैन्स में काफी चिंता थी, क्योंकि सलमान खान को सांप ने काट लिया था। उन्हें अस्पताल जाना पड़ा था। बड़ी तादाद में उनके फैन्स फॉर्म हाउस भी पहुंच गए थे। सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें की जा रही थीं, लेकिन बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे सलमान खान ने खुद कैमरे पर आकर पूरी जानकारी दी।

सलमान ने मजाकिया अंदाज में सांप वाला एक्सपीरियंस शेयर किया और अपने फैन्स से कहा, "टाइगर अभी ज़िंदा है।"

देखें वीडियो 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन