1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान इस दिन शुरू करेंगे 'सिकंदर' की शूटिंग, जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस से मचाएंगे तहलका

सलमान खान इस दिन शुरू करेंगे 'सिकंदर' की शूटिंग, जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस से मचाएंगे तहलका

 Published : Jun 10, 2024 12:11 pm IST,  Updated : Jun 10, 2024 12:26 pm IST

सलमान खान जल्द ही साजिद नाडियाडवाला और एआर मुरुगादॉस की निर्देशित मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना भी होंगी। फिल्म में धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलने वाले हैं।

Salman Khan, Sikandar, air action sequence movie of 2024- India TV Hindi
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म Image Source : INSTAGRAM

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' को लेकर एक शानदार अपडेट सामने आई है। मेकर्स ने इस मूवी की शूटिंग से जुड़ी कुछ खास जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है। सलमान खान और रश्मिका मंदाना पहली बार साथ में स्क्रीन पर रोमांस करते दिखाई देने वाले हैं। दोनों लीड रोल में नजर आने वाली हैं। नेशनल क्रश ऑफ इंडिया संग सलमान खान फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग जून में शुरू करने वाले हैं। 'टाइगर 3' के बाद सलमान खान एक बार फिर पर्दे पर जबरदस्त और खतरनाक एक्शन करते नजर आने वाले हैं।

'सिकंदर' की शूटिंग सलमान खान इस दिन करेंगे शुरू

सलमान खान और रश्मिका मंदाना अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग 18 जून से मुंबई में शुरू करने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन ए आर मुरुगादॉस करने वाले हैं। भाईजान के फैंस के लिए खुशखबरी यह है कि सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग मुंबई में ही शुरू होने वाली है। पहला शूटिंग शेड्यूल समुद्र तल से 33,000 फीट ऊपर एक शानदार एक्शन सीन के साथ शुरू होगा, जिसमें 'टाइगर' अभिनेता का जबरदस्त एक्शन दिखाई देने वाला है।

सलमान खान एक्शन सीक्वेंस मचाएंगे धूम

जब से फिल्म 'सिकंदर' की घोषणा की गई है तब से दर्शक ये मूवी देखने के लिए बेताब हो रहे हैं। जैसे-जैसे 'सिकंदर' की अपने पहले शेड्यूल के लिए शूटिंग करने के लिए तैयार कर रहे हैं, वैसे-वैसे लोगों का उत्साह और बढ़ता जा रहा है। वहीं 'टाइगर 3' के बाद अब भाईजान जल्द फिल्म 'सिकंदर' में नजर आएंगे। बता दें कि प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला की टीम ने सोशल मीडिया अकाउंट पर सलमान खान संग अपनी फोटो शेयर करते हुए 'सिकंदर' की शूटिंग डेट का एलान किया है।

फिल्म सिकंदर के बारे में

सलमान खान और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। इससे पहले, साजिद और सलमान ने 'किक', 'हर दिल जो प्यार करेगा', 'मुझसे शादी करोगी' और 'जान-ए-मन' जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है। यह फिल्म ईद 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन