1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान की हाईएस्ट IMDb रेटेड फिल्में, जो उन्हें बनाती हैं बॉलीवुड का ‘दबंग’ स्टार, दिलों में बसे ये किरदार

सलमान खान की हाईएस्ट IMDb रेटेड फिल्में, जो उन्हें बनाती हैं बॉलीवुड का ‘दबंग’ स्टार, दिलों में बसे ये किरदार

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Dec 27, 2025 06:00 am IST,  Updated : Dec 27, 2025 06:00 am IST

सलमान खान आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर हम जानते हैं उनकी 5 ऐसी फिल्में जो आईएमडीबी पर हाईएस्ट रेटिंग के साथ आज भी दिलों में बसी है।

Salman Khan- India TV Hindi
सलमान खान Image Source : INSTAGRAM@BEINGSALMANKHAN

सलमान खान आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं और बॉलीवुड सितारों समेत तमाम फैन्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी है। सलमान खान ने अपने करियर में दर्जनों सुपरहिट फिल्में दी हैं और कई किरदार आज भी लोगों के जहन में बसे हैं। सलमान बॉलीवुड के उन चंद हीरो में से एक गिने जाते हैं जिसने इस देश के युवाओं को फिटनेस के लिए सबसे ज्यादा जागरुक किया है। दमदार बॉडी और धाकड़ पर्सनालिटी के मालिक सलमान का कद इतना बढ़ा है कि फिल्में चलें या न चलें उनका स्टारडम रत्ती भर नहीं घटता। लेकिन ये बात हमेशा से नहीं रही। आज जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको बताते हैं सलमान की वो चंद फिल्में जिन्होंने उनके सुपरस्टार बनने का रास्ता पक्का किया और उनके किरदारों को फिल्मी दुनिया में अमर कर दिया। 

1-अंदाज अपना-अपना

सलमान खान की फिल्म अंदाज अपना-अपना 90 के दशक में रिलीज हुई थी और आज भी लोग इसे भूले नहीं हैं। सलमान खान की ये फिल्म आज एक कल्ट क्लासिक मानी जाती है। आईएमडीबी पर भी इसे 8 प्वाइंट की रेटिंग मिली है। फिल्म में सलमान की आमिर खान के साथ ऐसी जोड़ी जमी थी कि लोग आज भी इसे याद करते हैं। फिल्म में उनका किरदार पसंद किया जाता है और टीवी पर ये फिल्म खूब पसंद की जाती है। 

2-हम आपके हैं कौन

सलमान खान और माधुरी दीक्षित की जोड़ी बॉलीवुड सिनेमा की सबसे चहेती जोड़ियों में से एक है। दोनों के प्यार और रोमांस को पर्दे पर लोगों ने खूब प्यार दिया है। यही वजह है कि प्रेम और निशा का किरदार प्यार का पर्याय बन गया है। फिल्म 'हम आपके हैं कौन' न केवल बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी बल्कि लोगों के दिलों पर राज करने में सफल रही है। फिल्म को सूरज बड़जात्या ने डायरेक्ट किया था और इसमें माधुरी दीक्षित ने भी कमाल का काम किया था। 

3-बजरंगी भाईजान

साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'बजरंगी भाईजान' उनके करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। डायरेक्टर कबीर खान की ये फिल्म आईएमडीबी पर 8.1 के साथ उनके करियर की सबसे ज्यादा रेटिंग वाली फिल्म है। फिल्म की कहानी काफी भावुक करने वाली है और इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आए थे। सलमान खान की पर्दे पर करीना कपूर के साथ जोड़ी जमी थी और लोगों ने इसे खूब प्यार दिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सुपरहिट रही थी। आज भी इस फिल्म को देख लोगों की आंखें नम हो जाती हैं। 

4-बागवान

साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म बागवान में भले ही अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी जैसे धाकड़ एक्टर थे। लेकिन इस फिल्म में सलमान खान के रोल को सबसे ज्यादा प्यार मिलता है। इस फिल्म के असली हीरो सलमान खान ही रहते हैं। ये फिल्म 7.4 रेटिंग के साथ शानदार रिव्यू भी बटोरने में सफल रही थी। आज भी इस फिल्म को टीवी पर खूब पसंद किया जाता है। 

5-मैंने प्यार किया

सलमान  खान ने फिल्म 'बीबी हो तो ऐसी' से अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन उन्हें स्टार बनाया फिल्म 'मैंने प्यार किया' ने जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। फिल्म की रेटिंग भी 7.3 है और आज भी लोगों के दिलों में बसी है। इस फिल्म में सलमान खान की जोड़ी भाग्यश्री के साथ जमी थी और लोगों को आज भी उनकी जोड़ी पसंदीदा बना हुई है। 

ये भी पढ़ें- 'जागो हिंदुओं...!', बांग्लादेश में हिंदू शख्स को जिंदा जलाने पर भड़के सितारे, जाह्नवी कपूर बोलीं- यही पाखंड हमें तबाह कर देगा

धुरंधर के तूफान के बीच गुपचुप रिलीज हुई ऐसी फिल्म, 1 हफ्ते में ही कमा लिए 131 करोड़, देखता रह गया बॉलीवुड

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन