1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. समांथा ने राज निदिमोरू संग कन्फर्म कर दिया रिश्ता? डायरेक्टर संग एंजॉय की US ट्रिप, शेयर कीं फोटोज

समांथा ने राज निदिमोरू संग कन्फर्म कर दिया रिश्ता? डायरेक्टर संग एंजॉय की US ट्रिप, शेयर कीं फोटोज

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jul 09, 2025 02:47 pm IST,  Updated : Jul 09, 2025 02:47 pm IST

समांथा रुथ प्रभु इन दिनों राज निदिमोरू को डेट करने की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेत्री अक्सर डायरेक्टर के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और अब उनकी हालिया पोस्ट ने इन अफवाहों को और हवा दे दी है।

Samantha Ruth Prabhu- India TV Hindi
राज निदिमोरू के साथ समांथा रुथ प्रभु Image Source : INSTAGRAM

साउथ सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों में से एक सामंथा रुथ प्रभु सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने पोस्ट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अब समांथा अपने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर एक बार फिर अपने पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने हाल ही में अपने यूएसए वेकेशन की झलकियां शेयर की हैं। तस्वीरों में, सिटाडेल: हनी बनी अभिनेत्री दोस्तों के साथ मस्ती करती और अपने पसंदीदा खाने का आनंद लेती नजर आ रही हैं। लेकिन, इसके साथ ही, एक और तस्वीर ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा है।

यूएस ट्रिप पर समांथा रुथ प्रभु

दरअसल, इस तस्वीर अभिनेत्री अपने कथित बॉयफ्रेंड राज निदिमोरु के साथ अमेरिका की सड़क पर टहलती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही, उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया यूजर्स तो यहां तक अंदाजा लगा रहे हैं कि कपल ने इस तस्वीर के साथ अपने रिलेशनशिप को आधिकारिक बना दिया है, हालांकि, अब तक दोनों ने इस पर चुप्पी साध रखी है।

सामंथा और राज की तस्वीर

सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने डेट्रॉइट वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में उनके कथित बॉयफ्रेंड राज निदिमोरू भी सामंथा के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों सड़क पर टहलते हुए एक-दूसरे की बाहों में हैं। दोनों की तस्वीर इस अंदाज़ में है कि लोग उनके रिश्ते को लेकर कयास लगा रहे हैं। साथ ही, लोग सामंथा से पूछ रहे हैं कि क्या उन्होंने राज के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है।

सोशल मीडिया प्रतिक्रियाएं

एक यूज़र ने समांथा के कमेंट सेक्शन में लिखा, 'क्या ये आधिकारिक है?'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मुझे लगता है कि वे हमें चिढ़ाना कभी बंद नहीं करेंगे।' एक अन्य यूज़र ने लिखा, 'मैं सामंथा के लिए बहुत खुश हूं, उम्मीद है कि उसे वो मिलेगा जिसकी वो हक़दार हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मुझे लगता है कि अब ये आधिकारिक है।'

दोनों ने चुप्पी साधी हुई है

समांथा और राज ने अब तक अपनी डेटिंग की अफवाहों पर चुप्पी साधी हुई है। दोनों ने न तो इसका खंडन किया है और न ही इस पर कोई प्रतिक्रिया दी है। इस पोस्ट ने उनके अफेयर की खबरों को और हवा दे दी है। हालांकि, समांथा भले ही अपनी लव लाइफ के बारे में कुछ न कह रही हों, लेकिन राज के साथ लगातार अपलोड की जा रही तस्वीरें इन अफवाहों को सच साबित कर रही हैं।

समांथा के रीसेंट प्रोजेक्ट

वर्क फ्रंट पर बात करें तो समांथा आखिरी बार राज और डीके की प्राइम वीडियो सीरीज 'सिटाडेल: हनी बनी' में एक प्रमुख भूमिका में नजर आई थीं। उन्होंने अपनी पहली होम प्रोडक्शन फिल्म, शुभम में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। तेलुगु भाषा की इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का निर्देशन प्रवीण कंद्रेगुला ने किया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन