1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'आखिरी सवाल' से 47 साल की एक्ट्रेस का धांसू कमबैक, बताया क्यों चुनी संजय दत्त की फिल्म?

'आखिरी सवाल' से 47 साल की एक्ट्रेस का धांसू कमबैक, बताया क्यों चुनी संजय दत्त की फिल्म?

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Apr 23, 2026 08:33 am IST,  Updated : Apr 23, 2026 08:33 am IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी पर्दे पर धांसू वापसी के लिए तैयार हैं। हाल ही में समीरा ने खुलासा किया कि उन्होंने संजय दत्त की यह फिल्म क्यों चुनी।

Sameera Reddy- India TV Hindi
समीरा रेड्डी Image Source : INSTAGRAM/@REDDYSAMEERA

बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेस रही हैं, जिन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में शोहरत कमाने के बाद बड़े पर्दे पर धूम मचाई। इतना ही नहीं ये हसीनाएं लगातार कई साल तक अपनी एक्टिंग और खूबसूरती की वजह से लोगों के दिलों में बसी रहीं। आज हम आपको ऐसी ही एक एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने 23 साल की उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। एक्ट्रेस को अपनी डेब्यू फिल्म से वो लोकप्रियता हासिल नहीं, जो 2003 की 'डरना मना है' से मिली। इस एक्ट्रेस ने न सिर्फ हिंदी, बल्कि तमिल और तेलुगु भाषा की फिल्मों में भी काम किया। अब लंबे समय के बाद वह संजय दत्त की फिल्म 'आखिरी सवाल' से पर्दे पर वापसी करने के वाली है।

संजय दत्त की फिल्म से समीरा रेड्डी की वापसी

अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2002 की फिल्म 'मैंने दिल तुझको दिया' से की। डेब्यू फिल्म ने समीरा रेड्डी को बॉलीवुड में आगे बढ़ाने का रास्ता दिखाया। इसके बाद वह साल 2003 की 'डरना मना है' में नजर आईं। समीरा रेड्डी पहली बार 1997 में गजल गायक पंकज उधास के म्यूजिक वीडियो 'और आहिस्ता' में दिखाई दी। 2000 के दशक की शुरुआत में उन्हें सरवाना सुब्बैया की तमिल फिल्म 'सिटिजन' से एक एक्ट्रेस के तौर पर अपना डेब्यू करना था, लेकिन उन्होंने 2002 की हिंदी फिल्म 'मैंने दिल तुझको दिया' से अपना स्क्रीन डेब्यू किया, जिसमें उनके साथ सोहेल खान थे। 2013 में समीरा कन्नड़ फिल्म 'वरधानायका' में सुदीपा के साथ दिखाई दीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और इसके बाद समीरा रेड्डी ने अभिनय से ब्रेक ले लिया। 2024 में उनकी फिल्म 'नाम' रिलीज हुई, जिसमें वह अजय देवगन के साथ दिखाई दीं। लंबे ब्रेक के बाद अब समीरा रेड्डी 'आखिरी सवाल' के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं।

समीरा रेड्डी ने क्यों चुनी 'आखिरी सवाल'

समीरा रेड्डी ने 'आखिरी सवाल' के साथ अपने कमबैक पर खुलकर बात की और बताया कि उन्होंने संजय दत्त की ये फिल्म क्यों साइन की। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैंने फिल्मों में वापसी सिर्फ सुरक्षित रोल करने के लिए नहीं की है... RSS को लेकर मेरी समझ बहुत कम थी और आधी-अधूरी जानकारी है, लेकिन स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद मुझे एहसास हुआ कि बहुत सी बातें वैसी नहीं थीं जैसी दिखती थीं।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं चाहती थी कि मेरी वापसी निडर हो, जो छा जाए और यह फिल्म बिल्कुल मेरी उम्मीद के अनुसार है।'

समीरा रेड्डी की नई फिल्म

​'आखिरी सवाल' को नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर अभिजीत मोहन वारंग ने डायरेक्ट किया है, जो 8 मई, 2026 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में समीरा रेड्डी और संजय दत्त के अलावा नमाशी चक्रवर्ती, अमित साध, त्रिधा चौधरी, रॉकी रैना, हरसिमरन ओबेरॉय, मृणाल कुलकर्णी और नीटू चंद्र श्रीवास्तव भी हैं।

ये भी पढे़ं-

क्यों मामूटी की हर गाड़ी का होता है एक ही नंबर 369? करियर की शुरुआत में ही शुरू हुआ इससे जुड़ा सिलसिला

आर्यन खान ने दोस्त की शादी में मचाई धूम, जूता चुराई रस्म जमकर की मस्ती, वीडियो वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन