1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आर्यन खान ने दोस्त की शादी में मचाई धूम, जूता चुराई रस्म में जमकर की मस्ती, वीडियो वायरल

आर्यन खान ने दोस्त की शादी में मचाई धूम, जूता चुराई रस्म में जमकर की मस्ती, वीडियो वायरल

 Published : Apr 23, 2026 07:21 am IST,  Updated : Apr 23, 2026 07:21 am IST

आर्यन खान का एक वीडियो उनके दोस्त की शादी से वायरल हो गया है, जिसमें वह 'जूता चुराई' की रस्म के दौरान मजाक में दूल्हे का जूता छीनते हुए नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान के बेटे का जो क्लिप सर्कुलेट हो रहा है, उसमें आर्यन जमकर मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।

aryan khan- India TV Hindi
आर्यन खान Image Source : INSTAGRAM/@ZESST_EVENTSANDWEDDINGS

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हाल ही में आर्यन एक दोस्त की शादी में शामिल हुए थे, जहां जूता चुराई की रस्म एक जबरदस्त जंग में बदल गई। यह वायरल वीडियो लग्जरी वेडिंग प्लानर जेस्ट इवेंट्स एंड वेडिंग्स ने शेयर किया है और यह शादी माहिर मेहता और रिया नाडकर्णी की थी। दूल्हे के सबसे अच्छे दोस्त की लिस्ट में आर्यन खान का नाम भी शामिल है। किंग खान के बेटे की ये वीडियो सभी को बहुत पसंद आ रही है, जिसमें उनका मस्तमौला अंदाज देखने को मिल रहा है।

आर्यन खान ने जूता चुराई रस्म में मचाई धूम

वायरल वीडियो के कैप्शन में लिखा था, 'एक ऐसी दोपहर जो प्यार, हंसी और थोड़ी-बहुत अफरा-तफरी वाली एक जबरदस्त जंग में बदल गई।' इसमें आगे लिखा था, 'चुपके से जूते चुराने,जबरदस्त मोल-भाव करने और हर कोने में गूंजती हंसी के बीच यह सिर्फ 'जूता चुराई' नहीं थी, बल्कि एक यादगार पल था जो हमेशा के लिए याद बन गया।' ऐसा लगता है कि ओरिजिनल पोस्ट को बाद में एडिट किया गया था, क्योंकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे क्लिप में आर्यन का चेहरा साफ़दिखाई दे रहा है, जबकि Zesst द्वारा अपलोड किए गए वर्जन में ऐसा नहीं है। वीडियो में आर्यन को दूल्हे का जूता छीनकर भागते हुए देखा जा सकता है।

आर्यन खान ने लूटी महफिल

दोस्त की जूता चुराई रस्म में आर्यन खान को जींस और एक भूरे रंग की जैकेट पहने हुए देखा गया। ये क्लिप ऑनलाइन तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि, एक दूसरे यूजर ने ट्वीट किया, 'आर्यन खान का ये मजेदार अंदाज देख मजा आ गया।' दूसरे ने लिखा, 'आर्यन ने सच में दिल जीत लिया.. असली दोस्त' तीसरे ने लिखा, 'मैंने आर्यन खान को पहली बार इतनी मस्ती करते देखा और सच में अच्छा लगा कि वो इतने प्यारे हैं।'

आर्यन खान का डायरेक्टोरियल डेब्यू

शाहरुख खान के बेटे आर्यन ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रख दिया। आर्यन खान ने एक्टर के तौर पर नहीं, बल्कि कैमरे के पीछे एक क्रिएटर के तौर पर। उन्होंने नेटफ्लिक्स सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' से अपने डायरेक्शन करियर की शुरुआत की। यह एक सटायरिकल ड्रामा है जो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के उतार-चढ़ावों को दिखाता है।

ये भी पढ़ें-

क्यों मामूटी की हर गाड़ी का होता है एक ही नंबर 369? करियर की शुरुआत में ही शुरू हुआ इससे जुड़ा सिलसिला

'भूत बंगला' ने पहले वीकेंड की छप्परफाड़ कमाई, अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन