1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. धुरंधर 2 को प्रोपेगेंडा बताने वालों पर फूटा संदीप रेड्डी वांगा का गुस्सा, एनिमल के डायरेक्टर ने आदित्य धर की भी की तारीफ

धुरंधर 2 को प्रोपेगेंडा बताने वालों पर फूटा संदीप रेड्डी वांगा का गुस्सा, एनिमल के डायरेक्टर ने आदित्य धर की भी की तारीफ

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Apr 09, 2026 09:15 pm IST,  Updated : Apr 09, 2026 09:15 pm IST

एनिमल फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने धुरंधर 2 की खूब तारीफ की है। साथ ही फिल्म को प्रोपेगेंडा बताने वालों पर भी अपना गुस्सा जाहिर किया है।

Sandeep Reddy Vanga- India TV Hindi
संदीप रेड्डी वांगा Image Source : INSTAGRAM@RANVEERSINGH AND SANDEEPREDDYV

धुरंधर 2 ने 22 दिनों में 1653 करोड़ रुपयों से ज्यादा वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। अभी भी ये फिल्म सिनेमाघरों में चल रही है और लोग पसंद कर रहे हैं। फिल्म को लेकर काफी सुर्खियां बनी रहीं और सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसे प्रोपेगेंडा फिल्म भी करार दिया। हालांकि ज्यादातर लोगों ने इसकी तारीफ की है और फिल्मी सितारों को भी फिल्म खूब पसंद आई है। अब एनिमल जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने भी धुरंधर 2 को प्रोपेगेंडा बताने वालों पर अपनी गुस्सा जाहिर किया है। साथ ही धुरंधर 2 के डायरेक्टर आदित्य धर की भी जमकर तारीफ की है। 

क्या बोले डायरेक्टर

संदीप रेड्डी वांगा ने धुरंधर पार्ट 2 को लेकर एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, 'लेखकों और अभिनेताओं ने दुराचार के दम पर अपना करियर बनाया, और फिल्म जगत चुपचाप बैठा रहा। अब वही लोग धुरंधर का मजाक उड़ा रहे हैं। अगर आपकी पहली प्रवृत्ति मजाक उड़ाना है, तो आप खुद को उदारवादी नहीं कह सकते। पता नहीं कब से सच को दुराचार का नाम दिया जाने लगा... अजीब समय है। मुद्दे पर आते हैं... मैं आदित्य धर और रणवीर सिंह से कहना चाहता हूं कि ये काला नजरिया ऐसे नहीं जाएगा, मुट्ठी भर के लाल मिर्च से काम नहीं चलेगा, पूरा खेत जलाना पड़ेगा। कल रात 'धुरंधर: द रिवेंज' देखी, शानदार फिल्म।' 

बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

धुरंधर 2 फिल्म उन चंद मूवीज में गिनी जाने लगी है जिन्होंने न केवल बॉक्स ऑफिस पर बल्कि इसके किरदारों से लेकर कहानी तक के लिए खूब सुर्खियां बनाई हैं। साथ ही कमाई के मामले में भी धुरंधर 2 ने इतिहास रच दिया है। अब तक धुरंधर 2 ने करीब 22 दिनों में 1500 करोड़ रुपयों से ज्यादा की वर्ल्डवाइड कमाई कर ली है। फिल्म ने पहले ही दिन से शानदार प्रदर्शन किया है और भारत से ही 1000 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर ली है। अभी भी फिल्म सिनेमाघरों में चल रही है। फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर भी खूब तारीफें बटोर रहे हैं। साथ ही रणवीर सिंह की भी एक्टिंग खूब सुर्खियां बटोर रही है। 

ये भी पढ़ें- अनुपमा को पीछे छोड़ इस सीरियल ने हासिल किया दूसरा स्थान, TRP Report Week 13 में इस कहानी का रहा जलवा

अपने डायरेक्टर संग धुरंधर 2 देखने पहुंचे प्रभास, संदीप रेड्डी वांगा ने भी उठाया लुत्फ, वायरल हो रही तस्वीरें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन