1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. संजय दत्त की बेटी इकरा हो गई इतनी बड़ी, नैन-नक्श देख यूजर्स को याद आईं नरगिस

संजय दत्त की बेटी इकरा हो गई इतनी बड़ी, नैन-नक्श देख यूजर्स को याद आईं नरगिस

 Published : Aug 23, 2025 11:59 pm IST,  Updated : Aug 24, 2025 01:44 am IST

संजय दत्त की बेटी इकरा का एक सैलून से बाहर निकलते हुए वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखने के बाद लोगों को उनकी दादी नरगिस की याद आ गई। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि संजय दत्त की छोटी बेटी उनकी मां की तरह दिखती है।

sanjay dutt daughter iqra- India TV Hindi
संजय दत्त की बेटी इकरा Image Source : INSTAGRAM/@BOLLYWOODDAZZLE

संजय दत्त और मान्यता दत्त की सबसे छोटी बेटी इकरा दत्त हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह अपनी दादी नरगिस जैसी दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर 15 साल की इकरा अपनी दादी नरगिस दत्त जैसी दिखने के कारण सुर्खियां बटोर रही हैं। वायरल वीडियो में वह एक सैलून के बाहर कैज़ुअल टी-शर्ट और डेनिम स्कर्ट में नजर आईं। कुछ दिनों पहले बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त की बेटी इकरा को मुंबई के ब्रांदा में देखा गया था। वह बहुत रेयर ही कहीं दिखाई देती हैं।

संजय दत्त की बेटी का लुक हुआ वायरल

इकरा दत्ता का वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर्स उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं। संजय दत्त की बेटी अब 15 साल की हो गईं और इतने सालों में उनका लुक पूरी तरह बदल चुका है। उनके नैन-नक्श मशहूर अदाकारा नरगिस जैसे हैं। ऐसे में उन्हें देख कई लोगों को संजय की मां और गुजरे जमाने की दिग्गज अभिनेत्री नरगिस याद आ गई, जिसके बाद उन्होंने वायर वीडियो में कमेंट करते हुए इकरा को उनकी दादी का कार्बन कॉपी बताया है।

संजय दत्त की कितनी शादी हुई है

इसके पहले साल 2025 जून के महीने में इकरा दत्त की पिता संजय दत्त के साथ फोटो वायरल हुई थी। उस तस्वीर को सिंगर सोनू निगम ने शेयर किया था। इस दौरान वह ट्रेडिशनल ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इकरा दत्ता एक्टर संजय दत्त और उनकी तीसरी पत्नी मान्यता की बेटी हैं। इकरा का एक भाई भी है, जिसका नाम शहरान है। दोनों दुबई में पढ़ाई करते हैं। पहली शादी से उनकी एक बेटी त्रिशाला दत्त है। संजय दत्त ने 1987 में ऋचा शर्मा से शादी की थी। ऋचा शर्मा एक अभिनेत्री थीं। दुर्भाग्य से, 1996 में उनका निधन हो गया। 1998 में, संजय दत्त ने रिया पिल्लई से शादी की। रिया एक मॉडल और एयर होस्टेस थीं। हालांकि, यह शादी 2008 में खत्म हो गई।

संजय दत्त के आगामी प्रोजेक्ट्स

संजय दत्त 'हाउसफुल 5' के बाद अब जल्द ही 'द राजा साहब', 'धुरंधर', 'अखंड 2', 'बागी 4', 'शेरा दी कौम पंजाबी', 'बाप' और 'केडी- द डेविल' में दिखाई देंगे। वह हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, कन्नड़, तमिल और पंजाबी फिल्मों में भी काम करते हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन