Saturday, March 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. संजय दत्त को मिला नायाब तोहफा, पाकिस्तानी फैन ने गिफ्ट किया सोने की परत चढ़ा iPhone 17, कीमत नहीं ये है खासियत

संजय दत्त को मिला नायाब तोहफा, पाकिस्तानी फैन ने गिफ्ट किया सोने की परत चढ़ा iPhone 17, कीमत नहीं ये है खासियत

Written By: Priya Shukla Published : Mar 14, 2026 05:10 pm IST, Updated : Mar 14, 2026 05:10 pm IST

संजय दत्त को हाल ही में उनके एक फैन ने इतना बेशकीमती तोहफा दिया कि अब हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है। संजय दत्त को ये गिफ्ट उनके एक पाकिस्तानी इंफ्लूएंसर फैन ने दिया है, जिससे उनकी मुलाकात दुबई में हुई।

Sanjay Dutt- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/KASHIF999ZAMEER संजय दत्त को पाकिस्तानी फैन ने दिए कीमती गिफ्ट

संजय दत्त के फैन सिर्फ देश में ही नहीं, दुनियाभर में हैं। इन दिनों संजू बाबा आदित्य धर की अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह अपना एसपी असलम चौधरी का किरदार दोहराते दिखाई देंगे। ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बीच संजय दत्त एक और वजह से सुर्खियों में हैं। दरअसल, हाल ही में संजय दत्त को अपने एक फैन से बेशकीमती तोहफा मिला और उन्हें ये गिफ्ट पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के एक इंफ्लुएंसर ने दिया है, जिसका नाम काशिफ जमीर है। काशिफ ने संजय दत्त को सोने की परत चढ़ा iPhone 17 गिफ्ट दिया है, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इस फोन से ज्यादा इसके बैक की चर्चा हो रही है, जो संजय दत्त के लिए बेहद खास था।

संजय दत्त को फैन ने गिफ्ट किया iPhone 17 और एंटीक घड़ी

रिपोर्ट्स के अनुसार, संजय दत्त से उनके इस पाकिस्तानी फैन की मुलाकात दुबई में हुई, जहां उसने बॉलीवुड स्टार को ये बेशकीमती आई फोन 17 गिफ्ट किया, जिस पर सोने की परत चढ़ी थी। इसके अलावा संजय दत्त के इस फैन ने उन्हें एंटीक घड़ी और कुछ सोने की ज्वेलरी भी गिफ्ट की है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में इंफ्लुएंसर को संजय दत्त को बेशकीमती तोहफे देते देखा जा सकता है और संजू बाबा भी इस गिफ्ट को बहुत ही उत्सुकता के साथ देख रहे हैं।

आईफोन पर बनी माता-पिता की तस्वीर

इस फोन पर यूं तो सोने की परत चढ़ी थी, लेकिन इससे ज्यादा चर्चा फोन के बैक की है, जिस पर संजू बाबा की फैमिली फोटो देखी जा सकती है। फोटो में संजय दत्त अपने माता-पिता नरगिस दत्त और सुनील दत्त के साथ नजर आ रहे हैं और फोटो के ऊपर भी अंग्रेजी में संजू बाबा लिखा है। इसके अलावा फोटो के नीचे लव लिखा है। इन तस्वीरों के अलावा काशिफ की संजय दत्त के साथ सेल्फी भी सामने आई हैं, जिनमें काशिफ को संजय दत्त के गालों पर किस करते देखा जा सकता है।

धुरंधर 2 में एसपी चौधरी के किरदार में संजय दत्त की वापसी

संजय दत्त 19 मार्च को सिनेमाघरों में वापसी कर रहे हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' में एसपी चौधरी के किरदार से दर्शकों को हैरान करने के बाद अब वह इसी फिल्म के दूसरे भाग यानी 'धुरंधरः द रिवेंज' में अपना किरदार दोहराने वाले हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ, जिससे पता चलता है कि इस बार संजय दत्त और भी घातक अवतार में दिखाई देने वाले हैं। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसे लेकर दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः 'तुम्बाड' डायरेक्टर ने सिर्फ 33 हजार में बनाई फिल्म, रिलीज हुआ ट्रेलर, गांव, गुंबद और विधवा को देख सिहर उठेगी रूह

11 मार्च 2022 को आई कश्मीर पर बनी फिल्म, जिसे लेकर देशभर में छिड़ गई थी बहस, कमाई ने बड़े-बड़ों को कर दिया था दंग

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement