1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मां की तरह नेता नहीं, नाना सुनील दत्त की तरह सुपरस्टार बनेगा संजय दत्त का भांजा, 19 में ही लगता है हैंडसम हंक

मां की तरह नेता नहीं, नाना सुनील दत्त की तरह सुपरस्टार बनेगा संजय दत्त का भांजा, 19 में ही लगता है हैंडसम हंक

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Mar 14, 2025 12:54 pm IST,  Updated : Mar 14, 2025 12:54 pm IST

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त के पिता सुनीत दत्त भी बॉलीवुड के सुपरस्टार थे। उनकी मां नरगिस भी सबसे हसीन एक्ट्रेसेज में गिनी जाती थीं। अब संजय दत्त का भांजा भी फिल्मों में एंट्री करने की तैयारी कर रहा है।

Sanjay Dutt family- India TV Hindi
संजय, प्रिया दत्त और नम्रता दत्त का पूरा परिवार। Image Source : INSTAGRAM

फिल्म इंडस्ट्री में दत्त परिवार दो पीढ़ियों से काबिज है। बॉलीवुड के दमदार एक्टर संजय दत्त का रुतबा चार दशकों से कायम है। बॉलीवुड में अपना दमखम दिखाने के बाद अब संजय दत्त साउथ सिनेमा की पहली पसंद बन गए हैं। बड़े पर्दे पर वो बैड बॉय और गुड बॉय दोनों के किरदार निभा चुके हैं। लीड हीरो के तौर पर शुरुआत करने वाले संजय दत्त अब निगेटिव रोल में भी रूल कर रहे हैं। संजय के पिता सुनील दत्त का भी इंडस्ट्री में अलग चार्म था। उन्होंने अपने किरदारों से लोगों का दिल जीता और एक अलग फैन बेस तैयार किया। संजय दत्त को फिल्मों में आने पर अपने पिता के इस फैन बेस का पूरा साथ भी मिला। सुनील दत्त की फिल्मी विरासत को आगे ले जाने में सिर्फ संजय दत्त ही आगे रहे। उनकी दोनों बहनों प्रिया और नम्रता दत्त ने इंडस्ट्री से किनारा कर लिया। 

प्रिया के बेटे नहीं हैं मामा संजय से कम

प्रिया और नम्रता दत्त दोनों ही फिल्मों से दूर रहती हैं। प्रिया दत्त पिता सुनील दत्त की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रही हैं। भारतीय कांग्रेस की नेता और दो बार सांसद रह चुकीं प्रिया दत्त सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। प्रिया ने साल 2003 में बिजनेसमैन ओवेन रॉनकॉन से शादी की थी। दो बेटे सुमेर और सिद्धार्थ की प्रिया मां हैं। संजय दत्त के दोनों भांजे अब बड़े हो चुके हैं और पढ़ाई में लगे हुए हैं। संजय दत्त के बड़े भांजे सिद्धार्थ  बिल्कुल अपने नाना सुनील दत्त की तरह ही हैंडसम हैं। सिर्फ 19 साल की उम्र में ही वो हंडसम हंक बन गए हैं। कद-काठी में वो बिल्कुल अपने मामा संजय दत्त की तरह ही हैं।

Sidharth roncon
Image Source : INSTAGRAMसिद्धार्थ रॉनकॉन।

मामा की तरह ही एक्टर बनेंगे सिद्धार्थ

संजय दत्त के बड़े भांजे सिद्धार्थ अपने मामा और नाना की तरह ही देखने में लंबे-चौड़े हैं। प्रिया दत्त ने अपने बेटे सिद्धार्थ के बचपन से लेकर अब तक की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। तस्वीरों को देखकर आप भी यही कहेंगे कि उनमें अभी से मामा संजय दत्त की छाप देखने को मिल रही है। फिलहाल सिद्धार्थ अभी फिल्मों में एंट्री नहीं कर रहे हैं। अभी वो अपनी पढ़ाई में लगे हुए हैं। एक तस्वीर में उन्हें यूएससी स्कूल ऑफ सिनेमैटिक आर्ट्स (यूएस) के बाहर खड़े देखा जा सकता हैं। 

इस जगह कर रहे हैं पढ़ाई

बता दें, संजय दत्त के भांजे मामा और नाना सुनील दत्त के नक्शे कदम पर चलने की तैयारी में लगे हुए। वो भी मामा की तरह ही एक्टर बनना चाहते हैं। यही वजह है कि वो विदेश में फिल्म मेकिंग और एक्टिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। यूएससी लॉस एंजिल्स एक फेमस सिनेमैटिक आर्ट स्कूल है, जहां कई हॉलीवुड स्टार्स ने पढ़ाई की है। इसी जगह सिद्धार्थ भी पढ़ाई कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन