1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Sanjay Dutt की बेटी ने दिखाए शरीर पर निशान, सौतेली मां ने कर दिया कमेंट

Sanjay Dutt की बेटी ने दिखाए शरीर पर निशान, सौतेली मां ने कर दिया कमेंट

 Written By: Ritu Tripathi
 Published : Jul 19, 2022 01:44 pm IST,  Updated : Jul 19, 2022 01:44 pm IST

Trishala Dutt Photo: संजय दत्त की बड़ी बेटी त्रिशाला दत्त ने एक तस्वीर शेयर करके तहलका मचा दिया है। तस्वीर में वह अपने शरीर के कुछ निशान दिखा रही हैं।

त्रिशाला दत्त- India TV Hindi
त्रिशाला दत्त Image Source : INSTAGRAM_TISHALADUTT

Highlights

  • त्रिशाला दत्त ने शेयर की तस्वीर
  • शरीर के निशान दिखाकर, लिखा नोट
  • लोग कर रहे हैं तारीफ

Sanjay Dutt Daughter Trishala Dutt: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त भले ही फिल्मों से दूरी बनाए हैं, लेकिन इंस्टाग्राम पर वह काफी फेमस हैं। त्रिशाला जब भी अपनी कोई तस्वीर या कोई पोस्ट शेयर करती हैं, वह सुर्खियों में छा जाती हैं। ऐसे में एक बार फिर त्रिशाला दत्त की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह अपने स्ट्रेच मार्क्स दिखाती नजर आ रही हैं। पोस्ट पर त्रिशाला की सौतेली मां मान्यता के कमेंट ने सबका ध्यान खींचा है। 

बोल्ड तस्वीर में दिखाए स्ट्रेच मार्क

इस तस्वीर में त्रिशाना सफेद कलर की बोल्ड ड्रेस पहने हुए हैं। उनके कंधे और बैक पर कपड़ा नहीं है। जिसके कारण बॉडी स्ट्रेच मार्क्स साफ नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ त्रिशाला ने एक लंबा नोट लिखा है। उन्होंने खुलकर अपने स्ट्रेच मार्क्स के बारे में बात की। उन्होंने लिखा है कि ये निशान उन्हें वेट लूज जर्नी की याद दिलाते हैं। त्रिशाला ने यह भी जानकारी दी है कि सालों बाद निशान फीके पड़ गए हैं, लेकिन वह अब भी उन्हें गर्व से फ्लॉन्ट कर रही हैं। देखिए ये तस्वीर...


मान्यता दत्त ने किया कमेंट
इस पोस्ट पर सभी लोग मान्यता की तारीफ कर रहे हैं। पोस्ट करने के कुछ ही देर बाद उनकी सौतेली मां, मान्यता दत्त ने भी पोस्ट पर रिएक्शन दिया है। मान्यता ने त्रिशाला की तारीफ करते हुए एक आग वाले इमोजी के साथ एक दिल वाला इमोजी बनाया है। बता दें कि मान्यता और त्रिशाला की केमिस्ट्री काफी अच्छी है। दोनों की तस्वीरें आए दिन सामने आती हैं। 

Trishala Dutt Post
Image Source : INSTAGRAM_TRISHALA DUTTTrishala Dutt Post

पहली पत्नी की बेटी हैं त्रिशाला 
आपको बता दें कि त्रिशाला दत्त, संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा की संतान हैं। वह अपने पिता के साथ कम ही रही हैं, मां की मौत के बाद त्रिशाला को उनके नाना नानी ने विदेश में पाला है। त्रिशाला पेशे से एक मनोचिकित्सक हैं। 

इन्हें भी पढ़ें-

Akshay Kumar की 'संयोगिता' ने थामा John Abraham का हाथ, इस फिल्म में आएंगी नजर

आमिर खान ने लगाए नीतू कपूर संग लगाए जबरदस्त ठुमके, VIDEO देख लगेंगे थिरकने 

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेठालाल को महंगी पड़ी ये हरकत, जोड़ने पड़े बबीता जी के आगे हाथ!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन