1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड का वो स्टार खान, जिसने ताउम्र की हनुमान जी की पूजा, हिंदू रीति-रिवाजों से कराया पत्नी का अंतिम संस्कार

बॉलीवुड का वो स्टार खान, जिसने ताउम्र की हनुमान जी की पूजा, हिंदू रीति-रिवाजों से कराया पत्नी का अंतिम संस्कार

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Nov 08, 2025 07:31 pm IST,  Updated : Nov 08, 2025 07:31 pm IST

बॉलीवुड एक्टर रहे संजय खान मुस्लिम धर्म को मानते हैं और हनुमान जी की भी पूजा करते हैं। इतना ही नहीं एक जय हनुमान नाम का शो भी बना चुके हैं।

Sanjay Khan- India TV Hindi
संजय खान Image Source : INSTAGRAM@SANJAYKHAN03

बॉलीवुड में तीनों खान सलमान, शाहरुख और आमिर को तो सभी जानते हैं। लेकिन एक ऐसे खान भी हैं जो अपने समय के स्टार रहे हैं और खान होने के बाद भी हनुमान जी की पूजा करते हैं। इतना ही नहीं हाल ही में जब उनकी पत्नी जरीन खान का निधन हुआ तो उनका अंतिम संस्कार भी हिंदू रीति रिवाजों से कराया है। आज उनके बच्चे भी बॉलीवुड में स्टार हैं और खूब नाम कमा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर संजय खान की। संजय खान ने 22 साल से एक्टिंग नहीं की है लेकिन आज भी करोड़ों के मालिक हैं। 

खान होकर भी करते हैं हनुमान जी की पूजा

एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखने वाले संजय हनुमान भक्त हैं। अपने जीवन में हुई एक दुर्घटना ने संजय को भगवान हनुमान का अनन्य भक्त बना दिया और इसी अनुभव ने उन्हें बाद में एक पौराणिक टीवी शो, 'जय हनुमान' बनाने के लिए प्रेरित किया। मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 'द स्वॉर्ड ऑफ टीपू सुल्तान' के सेट पर आग लगने की घटना के बाद संजय 13 महीने तक अस्पताल में भर्ती रहे थे। उसी दौरान हनुमान मंदिर के एक पुजारी ने अभिनेता के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की, जिससे संजय भगवान हनुमान के एक प्रबल भक्त बन गए। इसके बाद से आज तक संजय खान हनुमान जी के भक्त रहे हैं। 

हिंदु रीति रिवाजों से कराया पत्नी जरीन खान का अंतिम संस्कार

इतना ही नहीं संजय खान की पत्नी जरीन खान का बीते दिनों निधन हो गया था। जरीन के निधन के बाद फिल्मी दुनिया के सितारे भी उनके अंतिम संस्कार में पहुंचे। लेकिन ज्यादातर लोग ये देखकर चौंक गए कि खान होने के बाद भी संजय की पत्नी जरीन का अंतिम संस्कार हिंदु-रीतिरिवाजों से हुआ। दरअसल इसके पीछे की वजह ये रही कि जरीन खान जन्म से हिंदू थीं। संजय खान से शादी से पहले उनका असली नाम ज़रीन कटरक था। गौरतलब है कि संजय खान से शादी के बाद उन्होंने अपना धर्म परिवर्तन नहीं किया था, और यही एक बड़ी वजह है कि उनका अंतिम संस्कार उनके पति के मुस्लिम धर्म के बजाय हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुआ।

1986 में की थी एक्टिंग

बता दें कि संजय खान अपने समय के पॉपुलर और स्टार एक्टर रहे हैं। लेकिन लंबे समय से उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग नहीं की थी। हालांकि बतौर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर काम करते रहे। फिल्मी दुनिया के साथ संजय खान ने अपने फैमिली बिजनेस को भी खूब बढ़ाया और आज कई सौ करोड़ रुपयों की संपत्ति के मालिक हैं। संजय खान की बेटी सुजैन खान ने ऋतिक रोशन से शादी की थी। हालांकि बाद में दोनों का तलाक हो गया। संजय खान के बेटे जायद खान भी बॉलीवुड एक्टर हैं। 

ये भी पढ़ें- 2025 की वो डरावनी फिल्म, जिसने 7 दिन में हिला दिया बॉक्स ऑफिस, IMDb पर मिली धांसू रेटिंग

कैंसर से जूझ रही 'बिग बॉस 12' विनर का छलका दर्द, बताई अपनी कमजोरी, कहा- 'अब तक अफसोस...' 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन