1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 5 नेशनल और 5 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स जीतकर बनाया रिकॉर्ड, 11 कल्ट फिल्मों से बनीं दिग्गज एक्ट्रेस

5 नेशनल और 5 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स जीतकर बनाया रिकॉर्ड, 11 कल्ट फिल्मों से बनीं दिग्गज एक्ट्रेस

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Sep 18, 2024 06:15 am IST,  Updated : Sep 18, 2024 06:30 am IST

बॉलीवुड की दिग्गज हीरोइनों की जब भी बात की जाती है तो सबसे पहले शबाना आजमी का नाम लोगों की जुबां पर आता है। अपने लंबे और सफल करियर में एक्ट्रेस ने कई हिट और कई क्रिटिक्स की सराहना हासिल करने वाली फिल्में की हैं। ऐसी ही शानदार फिल्मों की लिस्ट आपको देखने को मिलने वाली है।

Shabana Azmi- India TV Hindi
शबाना आजमी। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड में खूबसूरती और चार्म के लिए तो कई एक्ट्रेस जानी जाती हैं, लेकिन ऐसी कम ही एक्ट्रेस हैं जो सिनेमा की दुनिया में एक्टिंग के दम पर नाम कमा पाईं। अपनी कमाल की एक्टिंग के चलते एक लंबा और सफल करियर तय करना किसी भी एक्ट्रेस के लिए आसान नहीं होता है, लेकिन शबाना आजमी ने इस पड़ाव को कई सफल फिल्में देकर पार किया और भारतीय सिनेमा की सबसे सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में गिनी जाने लगीं। शबाना आजमी 1970 और 1980 के बीच आर्ट सिनेमा में अपनी कभी न भूली जाने वाली परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने हमेशा ऐसी फिल्में चुनीं, जिसमें उनका किरदार उतना ही अहम था जितना लीड हीरो का। इतना ही नहीं शबाना आजमी जो भी किरदार किए उन्हें जीवांत किया। 

शबाना के नाम हैं कई अवॉर्ड्स

शबाना ने कंफर्ट जोन को न चुनते हुए अलग-अलग श्रेणी, नए और अलग किरदार चुने। शबाना आजमी अपनी भूमिकाओं के साथ प्रयोग करने के लिए जानी जाती हैं। यही वजह है कि उनके नाम पांच राष्ट्रीय पुरस्कार और 5 फिल्मफेयर पुरस्कार दर्ज हैं। शबाना आजमी के नाम कई इंटरनेशनल अवॉर्ड्स भी है और इसके साथ ही वो पद्म श्री से भी सम्मानित की गई हैं। आज एक्ट्रेस अपना 74वां जन्मदिन मना रही हैं और इसी खास मौके पर उनके कुछ ऐसे किरदारों और फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने लोगों के दिल और दिमाग पर अमिट छाप छोड़ी है। 

शबाना आजमी की कल्ट फिल्में

  • अंकुर - ये फिल्म साल 1974 में रिलीज हुई। इस फिल्म को श्याम बेनेगल ने बनाया था। 
  • शतरंज के खिलाड़ी - ये फिल्म साल 1977 में रिलीज हुई। इस फिल्म में शबाना ने चिड़चिड़ी बेगम का किरदार निभाया था। इस फिल्म को सत्यजीत रे ने बनाया था। 
  • स्पर्श- साल 1980 में आई इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह के साथ शबाना की जोड़ी खूब जमी। ये रोमांटिक कहानी थी।
  • अर्थ- साल 1982 में शबाना आजमी ने बेवफा पति से चोट खाई महिला का किरदार निभाया। इस फिल्म में उनके साथ स्मिता पाटिल भी थीं। 
  • मंडी- 1983 में आई इस फिल्म में शबाना एक कोठे वाली के किरदार में थीं। इस फिल्म को भी श्याम बेनेगल ने बनाया था। 
  • मासूम- ये फिल्म भी साल 1983 में आई थीं। इस फिल्म में एक बार फिर शबाना और नसीरुद्दीन साथ आए। इस फिल्म में भी एक धोखा खाई पत्नी का किरदार था। 
  • फायर- साल 1996 में ये फिल्म बनी। समय से काफी पहले ही शबाना आजमी ने इस फिल्म में समलैंगिक महिला का किरदार निभाया। 
  • गॉडमदर- 1999 में आई ये फिल्म रियल लाइफ स्टोरी थी। इस फिल्म में संतोकबेन जडेजा का किरदार निभाती एक्ट्रेस नजर आई थीं। 
  • मकड़ी- 2002 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक 'मकड़ी' तो कोई भी नहीं भूल सकता। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने बच्चों का शिकार करने वाली महिला का रोल निभाया। 
  • मॉर्निंग रागा- साल 2004 में आई इस फिल्म में शबाना ने गायिका का रोल प्ले किया। इस फिल्म का म्यूजिक भी काफी चर्चा में रहा।
  • 15 पार्क एवेन्यू- इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड मिला। इस फिल्म में पहली बार सिजोफ्रेनिया बीमारी पर बात की गई।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन