1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान-माधुरी दीक्षित मचाएंगे धूम, IIFA 2025 में जबरदस्त परफॉर्मेंस के लिए तैयार, वीडियो वायरल

शाहरुख खान-माधुरी दीक्षित मचाएंगे धूम, IIFA 2025 में जबरदस्त परफॉर्मेंस के लिए तैयार, वीडियो वायरल

 Published : Mar 09, 2025 05:00 pm IST,  Updated : Mar 09, 2025 05:00 pm IST

IIFA 2025 के स्टेज से शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित का एक डांस करते हुए वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों को फिल्म 'दिल तो पागल है' के चक धूम धूम सॉन्ग पर प्रैक्टिस करते हुए देखा जा सकता है।

Shah rukh khan- India TV Hindi
शाहरुख खान-माधुरी दीक्षित Image Source : X

शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म 'दिल तो पागल है' रिलीज होते ही ब्लॉकबस्टर हो गई थी। 1997 में आई इस फिल्म की कास्ट से लेकर गाने तक, आज भी लोगों को याद है। अब एक बार फिर दोनों बॉलीवुड स्टार्स ने फैंस की यादों को ताजा कर दिया है। IIFA अवॉर्ड्स 2025, जयपुर में हो रहा है जहां सिनेमा के तमाम सितारे पहुंचे हैं। इसी बीच, अब सुपरस्टार शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों साथ में डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों 'चक धूम धूम' सॉन्ग पर प्रैक्टिस करते हुए देखाई दे रहे हैं।

शाहरुख-माधुरी ने IIFA में मचाई धूम

क्लिप में शाहरुख खान ऑल ब्लैक आउटफिट पहने हुए हैं तो वहीं माधुरी ब्लैक और व्हाइट कलर के सिंपल आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जिसमें वे 'चक धूम धूम' के मशहूर हुक स्टेप की प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उनके साथ बैकग्राउंड डांसर भी दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि इस परफॉर्मेंस को जबरदस्त बनने के लिए वे बच्चों के साथ परफॉर्म करने वाले हैं। अब दर्शकों को एक बार फिर से 28 साल बाद दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी देखने को मिलेगी। शाहरुख और माधुरी की शानदार परफॉर्मेंस को देखकर एक फैन ने लिखा, 'ये लोग साथ में आज भी बहुत खूबसूरत लग रहे हैं!' दूसरे ने कमेंट किया, 'हमें उनकी 90 के दशक की बॉन्डिंग बहुत पसंद है, वो पुरानी यादें याद आ रही हैं।' 

बॉलीवुड की मशहूर ऑन-स्क्रीन जोड़ी

शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित ने 'हम तुम्हारे हैं सनम', 'दिल तो पागल है', 'देवदास', 'कोयला', 'अंजाम' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। इनमें से ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं और उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री आज भी लोगों के दिलों पर कब्जा किए है। हाल ही में उनकी रोमांटिक ड्रामा 'दिल तो पागल है' को 28 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया गया था। दोनों बॉलीवुड के सबसे मशहूर और रोमांटिक ऑन-स्क्रीन कपल में से एक हैं।

28 साल बाद फिर छाए शाहरुख-माधुरी 

'दिल तो पागल है', शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित की सुपरहिट फिल्म है। 1997 में आई इस फिल्म को डायरेक्टर यश चोपड़ा ने बनाया था। इसमें करिश्मा कपूर और अक्षय कुमार भी लीड रोल में थे। फिल्म में करिश्मा ने निशा का किरदार निभाया था। शाहरुख ने राहुल और माधुरी ने पूजा बन दर्शकों का दिल जीत लिया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन