1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अगस्त्य नंदा संग पार्टी करती दिखीं शाहरुख की लाडली सुहाना, क्लब में झूमते हुए दोनों का वीडियो हुआ वायरल

अगस्त्य नंदा संग पार्टी करती दिखीं शाहरुख की लाडली सुहाना, क्लब में झूमते हुए दोनों का वीडियो हुआ वायरल

 Published : Jun 29, 2024 11:02 am IST,  Updated : Jun 29, 2024 11:02 am IST

सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा संग क्लब में पार्टी करती हुई नजर आ रही हैं।

Suhana Khan, Agastya Nanda- India TV Hindi
सुहाना-अगस्त्य पार्टी करते आए नजर Image Source : DESIGN

शाहरुख खान-गौरी खान की बेटी सुहाना खान के अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के साथ डेटिंग की अटकलें काफी समय से लगाई जा रही हैं। जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ में साथ काम करने के बाद से ही दोनों के डेटिंग की खबरें आ रही हैं। लेकिन दोनों में से किसी ने भी अब तक इन अटकलों पर कोई कमेंट्स नहीं की है। इसी बीच अब हाल ही में सुहाना को लेकर अटकलें एक बार फिर से तेज हो गई हैं कि वो अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा को डेट कर रही हैं। दरअसल, हाल ही में दोनों का लंदन से एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे नाइट क्लब में एक साथ पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं। 

सुहाना-अगस्त्य पार्टी करते आए नजर

सुहाना खान और अगस्त्य नंदा की जो तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं, उसमें से पहले वीडियो क्लिप में सुहाना और अगस्त्य की एक-साथ झलक देखने को मिल रही है। इस दौरान सुहाना खान व्हाइट कलर का कटस्लीव टॉप पहने नजर आ रही हैं। वहीं अगस्त्य नंदा ब्लैक शर्ट में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दोनों को पार्टी में झूमते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा सुहाना की कुछ सोलों तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वो स्माइस करते हुए कैमरे के लिए पोज देती हुई नजर आ रही हैं। 

 सुहाना-अगस्त्य वर्क फ्रंट

बता दें, सुहाना खान और अगस्त्य नंदा, दोनों ने ही जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से बॉलीवुड डेब्यू किया है। 'द आर्चीज',ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दिसंबर 2023 में स्ट्रीम हुई थी। 'द आर्चीज' के बाद सुहाना खान अपने पिता शाहरुख खान के साथ मिलकर अपनी अगली फिल्म ‘किंग’ में काम करेंगी। इस फिल्म का निर्देशन सुजॉय घोष करेंगे और सिद्धार्थ आनंद एक्शन की देखरेख करेंगे। वहीं अगस्त्य को लेकर ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि वो श्रीराम राघवन की इक्कीस में नजर आ सकते हैं।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन