1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फ्रांस में रोकी गई फ्लाइट तो इस वजह से सुर्खियों में आई 'डंकी', ट्विटर पर चल पड़ा ये ट्रेंड

फ्रांस में रोकी गई फ्लाइट तो इस वजह से सुर्खियों में आई 'डंकी', ट्विटर पर चल पड़ा ये ट्रेंड

 Published : Dec 27, 2023 09:16 am IST,  Updated : Dec 27, 2023 11:05 am IST

21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' सिनोमाघरों में छाई हुई हैं। फिल्म को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर #ReaLifeDunki भी ट्रेंड करने लगा है।

Shah rukh khan, Dunki- India TV Hindi
फ्रांस में रोकी गई फ्लाइट तो चर्चा में आई डंकी Image Source : DESIGN

शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'डंकी' गुरुवार 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज के बाद से फिल्म को काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। फिल्म को लोगों का प्यार मिल रहा है। बीते दिन कई शोज हाउसफुल रहे। सोशल मीडिया पर भी फैंस क्रेजी होते नजर आए। शाहरुख खान के लिए दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है। 'डंकी' ने ओपनिंग डे पर भारत में 29.2 करोड़ का कलेक्शन किया था। और अब तक फिल्म ने छह दिनों में लगभग 150 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं बात करें वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तो फिल्म डंकी ने दुनियाभर में 200 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।  इसी बीच अब सोशल मीडिया पर #ReaLifeDunki ट्रेंड करने लगा है। 

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ #ReaLifeDunki 

दरअसल ,राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में 'डंकी रूट' के बहुत कम बात किए जाने मुद्दे को लाइमलाइट में लाया है, जो कि अब लोगों के साथ कनेक्ट भी करने लगी है क्योंकि हाल में मानव तस्करी के संदेह में फ्रांस में रोक लिया गया विमान मंगलवार को 276 यात्रियों के साथ मुंबई पहुंचा। 303 यात्रियों के साथ यह विमान संयुक्त अरब अमीरात से फ्रांस पहुंचा था और इसे निकारागुआ जाना था। इस घटना ने नेटिज़न्स को 'डंकी' बारे में बात करने पर मजबूर कर दिया है और सोशल मीडिया पर #ReaLifeDunki ट्रेंड करने लगा है। फ़्रांस में रोकी गई फ्लाइट एयरबस A340 276 यात्रियों के साथ मुंबई में उतरी, जिनमें अधिकतर भारतीय थे। यह उस 'डंकी रूट' के बारे में बताता है जिसे लोग अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को पार करने के लिए अपनाते हैं। ऐसे में जैसे ही ये खबर सामने आई इसने नेटिज़न्स का ध्यान अपनी ओर खींचा, और वो इस घटना को फिल्म 'डंकी' के साथ जोड़ने लगे। और उन्होंने सोशल मीडिया पर बातचीत शुरू की, जिसके बाद अब ट्विटर पर #ReaLifeDunki ट्रेंड कर रहा है।

 फिल्म 'डंकी' के बारे में खास बातें

 
बात करें 'डंकी' की तो इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ विक्की कौशल, तापसी पन्नू और बोमन ईरानी अहम भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी अवैध रूप से विदेश जाने वाले लोगों और उनके हालातों के इर्द-गिर्द घूमती है। यह शीर्षक आप्रवासियों द्वारा अपनाई जाने वाली एक टर्म से संबंधित है जिसे डंकी फ्लाई के रूप में जाना जाता है। 'डंकी' का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है और फिल्म हिरानी, अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखी गई है। 

ये भी पढ़ें:

'तेरे नाम' स्टाइल हो या फिर ‘सूर्यवंशी’ का लुक, सलमान खान के इन हेयरस्टाइल पर फिदा हुए फैंस

ईशा मालवीय ने फिर उठाया अपनी कैप्टेंसी का फायदा, दल बदल अंकिता लोखंडे के साथ किया छल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन