1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान की Cool सासू मॉम, 78 की उम्र में जमकर झूमीं गौरी की मम्मी, फैमिली के सामने जमकर लगाए ठुमके

शाहरुख खान की Cool सासू मॉम, 78 की उम्र में जमकर झूमीं गौरी की मम्मी, फैमिली के सामने जमकर लगाए ठुमके

 Written By: Priya Shukla
 Published : Aug 23, 2025 10:32 am IST,  Updated : Aug 23, 2025 10:32 am IST

शाहरुख खान की सास यानी गौरी खान की मां सविता छिब्बर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने बेटे विक्रांत के साथ झूमती नजर आ रही हैं। उनका ये वीडियो नेटिजंस को बेहद पसंद आ रहा है।

Gauri Khan- India TV Hindi
गौरी खान की मां सविता छिब्बर का डांस वीडियो वायरल। Image Source : INSTAGRAM/@ALIACHHIBA

बॉलीवुड के किंग खान का परिवार इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के बाद अब उनके बेटे आर्यन खान ने भी फिल्मी दुनिया में अपनी शुरुआत कर दी है। हाल ही में आर्यन के शो 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का फर्स्ट लुक टीजर जारी किया गया, जो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। आर्यन बॉलीवुड में हीरो नहीं बल्कि डायरेक्टर बनकर अपनी शुरुआत कर रहे हैं, उनकी डायरेक्टोरियल सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के प्रीव्यू लॉन्च के बाद अब शाहरुख खान की सासू मां सविता छिब्बर भी सुर्खियों में हैं। सविता छिब्बर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने बेटे विक्रांत छिब्बर के साथ ठुमके लगाती दिखाई दे रही हैं।

पोती आलिया छिब्बर ने शेयर किया वीडियो

गौरी खान की मम्मी सविता छिब्बर का ये वीडियो उनकी पोती आलिया छिब्बर ने शेयर किया है, जिसमें वह मस्ती में डांस करती नजर आ रही हैं और उनके डांस मूव्ज के सोशल मीडिया यूजर दीवाने हो चुके हैं। आलिया ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'अब आपको पता चला कि मुझे ये कहां से मिला। मेरे दो फेवरेट, दादी और पापा।' वीडियो से साफ जाहिर है कि भले ही सविता छिब्बर 78 साल की हो गई हैं, लेकिन फन और मस्ती का मोड अभी भी ऑन है। उनका एक डांस वीडियो देखने के बाद यूजर भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।

फैमिली गैदरिंग का वीडियो वायरल

ये वीडियो फैमिली गेट टु गेदर है, जिसमें सविता छिब्बर को अपने बेटे विक्रांत के साथ डांस करते और एंजॉय करते देखा जा सकता है। वीडियो देखने के बाद यूजर 78 साल की सविता छिब्बर की एनर्जी की काफी तारीफ कर रहे हैं। गौरी खान की मम्मी सविता छिब्बर के इस वीडियो पर अब तक 2700 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

चर्चा में आर्यन खान की द बैड्स ऑफ बॉलीवुड

इन दिनों शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी काफी चर्चा में हैं, जिसकी वजह है उनकी डायरेक्टोरियल डेब्यू द बैड्स ऑफ बॉलीवुड। 20 अगस्त को शो का प्रीव्यू लॉन्च हुआ, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस दौरान आर्यन का भी स्वैग देखने को मिला। उन्होंने अपने डेब्यू शो से जुड़ी स्पीच से भी फैंस के दिल जीत लिए। शो को लेकर आर्यन ने जो स्पीच दी वो काफी दमदार और मजेदार थी। इस दौरान वह जिस अंदाज में बात करते दिखे, फैंस ने बिना देर किए उन्हें शाहरुख 2.0 बताना शुरू कर दिया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन