शाहरुख खान बॉलीवुड के वो सुपरस्टार हैं, जिनके साथ हर कलाकार काम करना चाहता है। उनके साथ काम करने को फिल्मी दुनिया के कलाकार अपना सौभाग्य मानते हैं। जिन्हें किंग खान के साथ काम करने का मौका मिलता है, उनकी किस्मत भी झटके में चमक जाती है। महिमा चौधरी से लेकर दीपिका पादुकोण तक जैसी हीरोइनों ने शाहरुख खान के साथ डेब्यू किया और फिल्मी दुनिया में खूब नाम कमाया। लेकिन, क्या आप उस एक्ट्रेस के बारे में जानते हैं, जिसने शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार के साथ डेब्यू करने के बाद भी एक्टिंग से दूरी बना ली। हम बात कर रहे हैं 'स्वदेश' फेम गायत्री जोशी की, जो स्वदेश के बाद कभी किसी फिल्म में दिखाई नहीं दीं, फिर भी लग्जरी लाइफस्टाइल जी रही हैं और 58 हजार करोड़ के मालिक के दिल और जिंदगी पर राज करती हैं।
2004 में किया डेब्यू
गायत्री जोशी ने 2004 में रिलीज हुई 'स्वदेश' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह शाहरुख खान के साथ लीड रोल में थीं। इस फिल्म को शाहरुख खान के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है। उन्होंने तो इसमें अपने अभिनय से दर्शकों के दिल जीते ही, गायत्री जोशी भी रातों-रात स्टार बन गईं। उनकी सादगी सीधे लोगों के दिलों में उतर गई। ये गायत्री जोशी की पहली फिल्म थी, लेकिन अभिनय के मामले में वह किंग खान को कड़ी टक्कर देती दिखीं। लोगों ने तो यहां तक मान लिया था कि गायत्री फिल्मी दुनिया पर राज करेंगी,लेकिन एक ही फिल्म के बाद उन्होंने अभिनय से मुंह मोड़ लिया।
एक ही फिल्म के बाद छोड़ दी एक्टिंग
स्वदेश बॉक्स ऑफिस पर सफल रही, लेकिन इसके बाद भी यह गायत्री जोशी के करियर की इकलौती फिल्म बन कर रह गई। स्वदेश की सफलता के बाद उनके सामने नई-नई फिल्मों के ऑफर की झड़ी लग गई, लेकिन उन्होंने एक अलग ही राह चुनी और फिर कभी किसी फिल्म में दिखाई नहीं दीं। गायत्री जोशी ने 2005 में ही जाने-माने बिजनेसमैन विकास ओबेरॉय से शादी कर ली। विकास ओबेरॉय रियल एस्टेट के एक बड़े कारोबारी हैं। साथ ही वह रियल एस्टेट कंपनी ओबेरॉय रियल्टी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं।

गायत्री जोशी के पति विकास ओबेरॉय की नेटवर्थ
विकास ओबेरॉय की नेटवर्थ की बात करें तो फोर्ब्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 6.9 बिलियन डॉलर यानी करीब 58.58 हजार करोड़ रुपये है। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में वह 456वें स्थान पर हैं। विकास ओबेरॉय की कंपनी कमर्शियल, रेसिडेंशियल, कॉर्पोरेट ऑफिस और शॉपिंग मॉल बनाती है। इस कंपनी की नींव उनके पिता रणवीर ओबेरॉय ने रखी थी, जिसे अब विकास नई ऊचाईयों पर लेकर जा रहे हैं। बीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, उनकी कंपनी की मार्केट कैप 83.37 करोड़ रुपये है।