1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Shah Rukh Khan हुए कोविड पॉजिटिव, बॉलिवुड पर फिर मंडराया कोरोना का साया

Shah Rukh Khan हुए कोविड पॉजिटिव, बॉलिवुड पर फिर मंडराया कोरोना का साया

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Jun 05, 2022 05:21 pm IST,  Updated : Jun 06, 2022 10:27 am IST

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) COVID पॉजिटिव पाए गए हैं।

Shah Rukh Khan- India TV Hindi
Shah Rukh Khan Image Source : INSTAGRAM

एक बार फिर से महाराष्ट्र में कोरोना अपने पैर पसारा रहा है। एक के बाद एक बॉलीवुड सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। कार्तिक आर्यन, आदित्य रॉय कपूर के बाद अब शाहरुख खान इस वायरस की चपेट में आ गए हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार भी कोविड से उबरे हैं। 

इससे पहले आज (6 मई) को खबर आई थी कि अभिनेत्री कैटरीना कैफ कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। बताया जा रहा है कि यही कारण है कि एक्ट्रेस अबू धाबी में पति विक्की कौशल के साथ नहीं गईं।

कार्तिक और आदित्य रॉय कपूर भी पाए गए हैं कोरोना पॉजिटिव

हाल ही में एक्टर कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम एक फनी कैप्शन के अपने फैंस को बताया था कि वो कोविड के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं। अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा- 'सब कुछ इतना पॉजिटिव चल रहा था, कोविड से रहा नहीं गया।'

दूसरी ओर अभिनेता आदित्य रॉय कपूर भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में किंग खान ने फिल्मों में अपनी वापसी की घोषणा की हैं। जहां उनकी फिल्में 'पठान', 'डुंकी' और 'जवान' आ रही हैं। 

कैटरीना कैफ भी कोरोना से संक्रमित

कैटरीना कैफ भी कोरोना से संक्रमित हो गई हैं। हालांकि, अभिनेत्री ने अपना क्वारंटीन पीरियड पूरा कर लिया है। शाहरुख के वायरस से संक्रमित होने की खबर कार्तिक आर्यन, कैटरीना, आदित्य रॉय कपूर जैसे हिंदी फिल्म अभिनेताओं के पॉजिटिव होने के बाद आई है।  रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैटरीना अबू धाबी में आईफा 2022 इवेंट में शामिल नहीं हो सकीं, क्योंकि वह कोविड से उबर रही हैं।

ये भी पढ़ें - 

Jawan First Poster Out: शाहरुख खान ने रिलीज किया फिल्म 'जवान' का पहला पोस्टर

कार्तिक आर्यन हुए कोविड पॉजिटिव, IIFA 2022 में होने वाले थे शामिल

Kartik Aaryan के बाद अब Aditya Roy Kapur भी आए कोरोना की चपेट में, एक्टर ने खुद को किया क्वारंटीन

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन