1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहिद कपूर ने किया अपकमिंग फिल्म 'देवा' को लेकर बड़ा खुलासा, एक्शन के दीवानों के लिए है सरप्राइज

शाहिद कपूर ने किया अपकमिंग फिल्म 'देवा' को लेकर बड़ा खुलासा, एक्शन के दीवानों के लिए है सरप्राइज

 Published : Feb 09, 2024 07:24 pm IST,  Updated : Feb 09, 2024 07:24 pm IST

एक्टर शाहिद कपूर ने अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्म 'देवा' के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस से बात करते हुए कुछ मजेदार जानकारी शेयर की है।

Shahid Kapoor - India TV Hindi
Shahid Kapoor Image Source : X

एक्टर शाहिद कपूर ने अपकमिंग एक्शन फिल्म 'देवा' के बारे में बात की है और फिल्म के बारे में विवरण साझा किया है। इंस्टाग्राम लाइव सेशन में फिल्म के बारे में सवाल पूछे जाने पर एक्टर ने एक्शन थ्रिलर 'देवा' को लेकर बात की।

11 अक्टूबर को होगी रिलीज

उन्होंने कहा, "'देवा' मेरी अगली एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें कई एक्शन सीक्वेंस हैं। इसमें मैं एक बहुत ही मुश्किल किरदार निभा रहा हूं और यह 11 अक्टूबर को रिलीज होगी।" रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित इस लार्जर दैन लाइफ फिल्म में शाहिद पुलिस वाले अवतार में नजर आएंगे। फिल्म में पूजा हेगड़े भी हैं और इसका निर्माण ज़ी स्टूडियो और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने किया है।

शाहिद की फिल्म को मिला प्यार

शाहिद कपूर की 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' रिलीज हुई है, जिसमें वह कृति सेनन के साथ नजर आ रहे हैं। फिल्म एक इंसान और रोबोट के बीच अनोखी प्रेम कहानी है। कृति ने रोबोट का किरदार निभाया है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है। यह फिल्म निर्देशक जोड़ी अमित जोशी और आराधना साह द्वारा निर्देशित है।

इसे भी पढ़े- 

सारा अली खान मां अमृता सिंह के जन्मदिन पर हुईं इमोशनल, तस्वीरें शेयर कर लिखी लंबी इमोशनल कविता

मौत भी नहीं तोड़ पाई सतीश कौशिक और अनुपम खेर की दोस्ती, इस फिल्म में स्क्रीन शेयर करते आएंगे नजर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन