1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहिद कपूर के इस वीडियो से है विराट कोहली का सीधा कनेक्शन, देखते ही छूटेगी हंसी

शाहिद कपूर के इस वीडियो से है विराट कोहली का सीधा कनेक्शन, देखते ही छूटेगी हंसी

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Feb 08, 2024 12:45 pm IST,  Updated : Feb 08, 2024 12:45 pm IST

बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर शाहिद कपूर ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' से पहले एक फनी रील इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। इसे देखने के बाद फैंस का खूब मनोरंजन हो रहा है। वैसे इस रील से विराट कोहली का सीधा कनेक्शन है।

Shahid kapoor- India TV Hindi
शाहिद कपूर। Image Source : INSTAGRAM

शाहिद कपूर, कृति सेनन के साथ अपनी अगली रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दोनों की जोड़ी पर्दे पर रोमांस करने के लिए पूरी तरह तैयार है। दोनों की अपकमिंग फिल्म फैंस के लिए वैलेंटाइन्स गिफ्ट होने वाली है। रिलीज से ठीक दो दिन पहले ही शाहिद कपूर ने एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो के जरिये उन्होंने बताया कि उनके प्रमोशन्स खत्म हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने प्रमोशन्स खत्म होने वाली फीलिंग भी जाहिर की। 

फनी अंदाज में दिखे शाहिद कपूर

उन्होंने बुधवार को एक मजेदार इंस्टाग्राम रील साझा की, जिससे विराट कोहली का कनेक्शन है। वायरल क्लिप में वह हाथ में क्रिकेट बैट लेकर अपने घर के आसपास घूमते नजर आ रहे हैं। एक्टर अपनी एक रील में क्रिकेटर विराट कोहली की आवाज पर लिप-सिंक करते दिख रहे हैं। शाहिद की अगली फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' शुक्रवार को रिलीज हो रही है और वह हाल ही में फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त थे। फैंस को सूचित करते हुए कि उन्होंने प्रमोशन्स खत्म होने के बाद की भावना जाहिर की है। अभिनेता ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'प्रमोशन खत्म होने के बाद वाली भावनाएं।'

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

दरअसल ये रील विराट कोहली के एक पुराने इंटरव्यू के आधार पर बनाई गई है। इस रील में शाहिद यह खुलासा करते नजर आ रहे हैं कि अपनी आने वाली फिल्म का प्रमोशन होने के बाद वह क्या खाने वाले हैं। रील काफी फनी है। हाथ में शादिद  छोटा सा बैट लिए पूरी एक्टिंग कर रहे हैं। शाहिद कपूर और कृति सेनन अपनी अपकमिंग फिल्म में पर्दे पर रोमांस करते नजर आएंगे। फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया वैलेंटाइन डे के मौके पर वैलेंटाइन वीक में ही सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसकी रिलीज डेट 9 फरवरी 2024 है। 

यहां देखें वीडियो

ऐसा है शाहिद और कृति का किरदार

सीबीएफसी के तमाम कट्स और बदलावों के बाद अब शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का रन टाइम 2 घंटे 23 मिनट और 15 सेकंड हो गया है। अमित जोशी और आराधना शाह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं। शाहिद कपूर इतने लंबे समय के बाद रोमांटिक कॉमेडी में नजर आने वाले हैं, जबकि कृति सेनन एआई रोबोट की भूमिका निभाएंगी। बात करें कृति सेनन के काम की तो वो आखिरी बार 'आदिपुरुष' में प्रभास के साथ नजर आई थीं, वहीं शाहिद इससे पहले 'फर्जी' में नजर आए थे।

ये भी पढ़ें: शाहिद कपूर की फिल्म पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' से हटाए गए ये सीन

विक्रांत मैसी की '12th फेल' ने बनाया ग्लोबल रिकॉर्ड, विधु विनोद चोपड़ा बोले- मैं अब शांति से मर सकता हूं

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन