1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहिद कपूर ने भाई ईशान के साथ दिखाए अपने मसल्स, फैंस के बीच छाया भाईयों का 'माचो मैन' लुक

शाहिद कपूर ने भाई ईशान के साथ दिखाए अपने मसल्स, फैंस के बीच छाया भाईयों का 'माचो मैन' लुक

 Published : Apr 14, 2024 04:47 pm IST,  Updated : Apr 14, 2024 04:48 pm IST

इस वक्त सोशल मीडिया पर शाहिद कपूर और ईशान खट्टर की कुछ तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है, जिसमें दोनों भाई जिम में अपने मसल्स फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में दोनों भाईयों की फिटनेस देख फैंस उनकी जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

Shahid Kapoor,  ishaan khatter - India TV Hindi
शाहिद-ईशान का 'माचो मैन' लुक हो रहा वायरल Image Source : X

यह सभी जानते हैं कि टैलेंटेड एक्टर शाहिद कपूर अपने किरदार को निभाने के लिए कितनी जी तोड़ मेहनत करते हैं। शायद यही वजह कि वे हर फिल्म के साथ निखरते जा रहे हैं। क्रिटिक्स को शाहिद कपूर अपने ट्रांसफोर्मेशन से हमेशा हैरान करते रहते हैं। आप उनकी किसी भी फिल्म को देख लीजिए उनका लुक हमेशा अलग होता है। वहीं इन दिनों शाहिद जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने नए लुक की कुछ झलक दिखाई है, जो कि इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

शाहिद-ईशान का 'माचो मैन' लुक हो रहा वायरल

 शाहिद ने हाल ही में अपने इंस्टा पर अपने संडे वर्कआउट की तीन तस्वीरें शेयर की है। जिसमें से पहली और दूसरी तस्वीर में शाहिद के साथ उनके भाई ईशान खट्टर भी नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में शाहिद और ईशान जिम वियर में दिखाई दे रहे हैं। दोनों भाई इस दौरान मिरर में देखकर अपने मसल्स को फ्लॉन्ट करते कमाल के लग रहे हैं। फैंस भी दोनों भाईयों की इस तस्वीर पर लाइक्स और कमेंट्स के रूप में प्यार बरसा रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में शाहिद कपूर खुद अपने बाइसेप्स की फोटो खींचते हुए नजर आ रहे हैं। शाहिद कपूर और  ईशान खट्टर का ये 'माचो मैन' लुक इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। 

शाहिद कपूर का वर्क फ्रंट

शाहिद कपूर के वर्क फ्रंट की बात करे तो वो जल्द ही 'अश्वत्थामा' में नजर आएंगे। इसके अलावा वो 'देवा' में भी दिखाई देंगे। रोशन एंड्रयूज के निर्देशन में बन रही 'देवा' में शाहिद कपूर पहली बार साउथ की हसीना पूजा हेगड़े के साथ दिखेंगे। इस फिल्म में एक्टर का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। फिल्म में कुब्रा सैत की भी अहम भूमिका है। मूवी एक एक्शन थ्रिलर है। फिल्म इसी साल 11 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा शाहिद कपूर अपनी हिट सीरीज 'फर्जी' के सीजन 2 में नजर आएंगे।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन