1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शहनाज गिल और गुरु रंधावा फोटो में आए इतना करीब, रोमांटिक तस्वीर देखकर फैंस हुए एक्साइटेड

शहनाज गिल और गुरु रंधावा फोटो में आए इतना करीब, रोमांटिक तस्वीर देखकर फैंस हुए एक्साइटेड

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Jan 03, 2023 06:11 pm IST,  Updated : Jan 03, 2023 06:51 pm IST

पंजाबी सुपरस्टार गुरु रंधावा और शहनाज गिल एक फोटो में काफी रोमांटिक लग रहे हैं। हाल ही में शहनाज ने इस पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल में शेयर किया है।

Shahnaz Gill INSTAGRAM- India TV Hindi
Shahnaz Gill Image Source : SHAHNAZ GILL INSTAGRAM

पंजाबी सुपरस्टार गुरु रंधावा और शहनाज गिल जल्द ही एक रोमांटिक गाने में साथ नजर आने वाले हैं। हाल ही में शहनाज गिल ने 'मून राइज' का एक पोस्टर शेयर किया हैं, इस फोटो मे गुरु रंधावा और शहनाज गिल काफी रोमांटिक लग रहे हैं। ये फोटो जमकर वायरल हो रही है। पोस्टर में दोनों सितारों को सिर से सिर को छूते हुए रोमांटिक अंदाज में पोज देते हुए देखा जा सकता है। पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल में शेयर करते हुए, गुरु रंधावा ने यह भी घोषणा की कि ये गाने का वीडियो 10 जनवरी को रिलीज होगा। 

Bigg Boss 16: बिग बॉस में इस हफ्ते 2 लोग होंगे घर से बेघर? जानिए कौन से 8 कंटेस्टेंट्स हुए एक साथ नॉमिनेट

इसके पहले गुरु रंधावा ने शहनाज गिल के साथ एक वीडियो शेयर किया था। उस वीडियो में गुरु रंधावा और शहनाज समुद्र किनारे फोटोशूट करवाते दिख रहे थें। दोनों की क्यूट केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है। शहनाज ने जब गुरु को उनके घुटने पर हाथ रखने के लिए कहा - तो सिंगर उनके पैर को ढकने लगे, लेकिन शहनाज ने अपना पैर से फिर कपड़ा हटा दिया और गुरु रंधावा को उनकी ओर देखने के लिए कहा। इसके बाद गुरु रंधावा जिस तरह शरमाए उसने हर किसी का दिल जीत लिया। इस वीडियो को शेयर करते हुए गुरु रंधावा ने लिखा था 'आपको सिर्फ शहनाज की ओर देखने की अनुमति थी।

Rishabh Pant के एक्सीडेंट के बाद उर्वशी रौतेला मगरमच्छों के साथ आईं नजर, यूजर्स बोले-फैशन शो चल रहा है क्या?

इस पोस्टर को शेयर करने के बाद से फैंस कमेंट की बारिश कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा इंतजार नहीं कर सकता। वही एक ने लिखा सुपर डुपर एक्साइटेड। बता दें शहनाज गिल, सलमान खान के साथ 'किसी का भाई किसी की जान' फिल्म में नजर आएंगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन