1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 16: बिग बॉस में इस हफ्ते 2 लोग होंगे घर से बेघर? जानिए कौन से 8 कंटेस्टेंट्स हुए एक साथ नॉमिनेट

Bigg Boss 16: बिग बॉस में इस हफ्ते 2 लोग होंगे घर से बेघर? जानिए कौन से 8 कंटेस्टेंट्स हुए एक साथ नॉमिनेट

 Published : Jan 03, 2023 05:37 pm IST,  Updated : Jan 03, 2023 05:37 pm IST

‘बिग बॉस 16’ के घर में इस बार 8 कंटेस्टेंट्स घर से बेघर हुए हैं। इस गेम में शिव, अब्दू और एमसी और निमृत सुरक्षित हुए हैं।

twitter colors- India TV Hindi
Bigg Boss 16 Image Source : TWITTER COLORS

‘बिग बॉस 16’ इन दिनों काफी चर्चा में है। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए एक साथ 8 कंटेस्टेंट्स का नाम शामिल है। बता दें इस शो को फैंस देखना पसंद करते हैं। इस कारण ‘बिग बॉस' को 1 महीने और बढ़ा दिया गया है। हाल ही में नए साल के मौके पर न्यू ईयर स्पेशल एपिसोड रखा गया था। जिसमें घरवालों ने जमकर मस्ती की हैं। इस दौरान एमसी स्टैन ने लाइव कंसर्ट किया। कंसर्ट के दौरान टीना और शालीन काफी करीब आकर डांस भी किए। दोनों  कैमरे के सामने रोमांस करते नजर आए। 

शादी की खबरों के बीच दुबई में साथ नजर आए Siddharth Malhotra और Kiara Advani, वायरल हो रही तस्वीरें

टीना के रोमांस के बाद बिग बॉस ने अर्चना, शिव, प्रियंका चौधरी, निमृत, एमसी, साजिद और अब्दू को कन्फेशन रूम में बुलाया और इन सभी को टीना और शालीन के रिश्ते पर अपनी-अपनी राय रखने को बोलो गया। सभी ने टीना और शालीन के रिश्ते को फेक बताया। इस दौरान नॉमिनेशन टॉस्क भी हुआ। इस दौरान एर व्हील ऑफ फॉर्चून रखा गया था। जितनी बार इस व्हील ऑफ फॉर्चून को घुमाया गया उतनी बारी घर का एक सदस्या सुरक्षित हुआ। इस गेम के लास्ट में टीना, साजिद, शालीन, सौंदर्या, अर्चना, श्रीजिता, सुंबुल और प्रियंका नॉमिनेट हुए। इस गेम में शिव,अब्दू और एमसी और निमृत सुरक्षित हो गए। 

बिग बॉस में अभी राजा शिव हैं। फैंस शिव को बहुत पसंद करते हैं। खबरों के अनुसार घर के अगले कप्तान अब्दू बनेंगे। अब्दू दूसरी बारी कप्तान बनेंगे। बिग बॉस में इस हफ्ते कुल आठ लोग नॉमिनेट हुए हैं। बता दें पिछले हफ्ते विकास घर से बेघर हुए थे। ऐसा कहा जा रहा है कि एस हफ्ते डबल एविक्शन हो सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन