1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक, देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे ये सेलिब्रिटीज

सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक, देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे ये सेलिब्रिटीज

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Dec 05, 2024 05:03 pm IST,  Updated : Dec 05, 2024 05:15 pm IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शपथृहण समारोह में शामिल होने के लिए बॉलीवुड सितारों का आगमन शुरू हो गया है। शाहरुख खान और सलमान खान यहां मुंबई के आजाद मैदान में पहुंच चुके हैं।

Salman Khan- India TV Hindi
सलमान खान Image Source : INSTAGRAM

गुरुवार को सुबह से ही मुंबई के आजाद मैदान में चहल-पहल है। यहां आज महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री का शपथगृहण समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर गुरुवार की शाम यहां फिल्मी सितारों का भी आगमन शुरू हो गया है। अब तक इस समारोह में हिस्सा लेने के लिए सलमान खान, शाहरुख खान, संजय दत्त, रणवीर कपूर, बॉबी देओल समेत कई स्टार्स पहुंच चुके हैं। यहां जल्द ही शपथ गृहण समारोह शुरू होने वाला है। 

सलमान खान मुंबई के आजाद मैदान में शपथ गृहण समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं।

अनंत अंबानी अपनी पत्नी राधिका मर्चेंट के साथ यहां पहुंचे हैं।

भारी सुरक्षा के बीच सलमान खान भी यहां नजर आ रहे हैं।

संजय दत्त भी इस शपथ गृहण समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे हैं।

फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा

बता दें कि हाल ही में महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हुए थे। इन चुनावों के परिणाम महायुति गठबंधन के पक्ष में आए थे। अब देवेंद्र फडनवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर तीसरी बार शपथ लेने वाले हैं। यहां राजनेताओं का भी जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित से शपख गृहण समारोह फिल्मी सितारों का भी जमावड़ा होने वाला है।

यहां फिल्मी सितारे भी शिरकत करने जा रहे हैं। इससे पहले यहां सचिन तेंदुलकर, मुकेश अंबानी समेत तमाम दिग्गज पहुंच चुके हैं। 

 

ये फिल्मी सितारे होंगे शपथ गृहण में शामिल

बता दें कि फिल्मी सितारों और राजनीतिक का गहरा संबंध रहा है। मुंबई के हर कार्यक्रम में फिल्मी सितारों को आमंत्रित किया जाता है। मुख्यमंत्री शपथ गृहण समारोह में भी फिल्मी सितारों को निमंत्रण दिया गया है। इन सितारों में माधुरी दीक्षितस, विकी कौशल, ख़ुशी कपूर, रूपा गांगुली, शालिनी पिरामल, सिद्धांर्थ रॉय, नीता अम्बानी, राधिका अम्बानी, शाहरुख़ खान, सलमान खान, सचिन तेंदुलकर, अंजलि तेंदुलकर, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी, बोनी कपूर, एकता कपूर, श्रद्धा कपूर और विक्रांत मैसी जैसे सितारों के नाम शामिल हैं। 

रणबीर कपूर यहां इस समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे हैं।

सचिन तेंदुलकर भी अपनी पत्नी अंजलि के साथ इस समारोह में शिरकत कर चुके हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन