1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शरद केलकर से लेकर महेश मांजरेकर तक, इन कलाकारों ने पर्दे पर निभाया छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार

शरद केलकर से लेकर महेश मांजरेकर तक, इन कलाकारों ने पर्दे पर निभाया छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार

 Published : Feb 19, 2022 11:36 am IST,  Updated : Feb 19, 2022 11:43 am IST

राष्ट्र के महान शासक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती एक नजर उन कलाकारों पर डालिए जिन्होंने ऑन-स्क्रीन मराठा साम्राज्य के संस्थापक का किरदार निभाया था।

Shivaji Jayanti 2022- India TV Hindi
छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में कलाकर Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • शरद केलकर ने फिल्म तन्हाजी: द अनसंग वॉरियर में राजे शिवाजी की भूमिका निभाई
  • महेश मांजरेकर ने 2009 की फिल्म 'मी शिवाजीराजे भोसले बोलतोय' में वीर शिवाजी का किरदार निभाया

17वीं शताब्दी में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी, 1630 को पुणे के शिवनेरी किले में हुआ था। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती को 'शिवाजी जयंती' के रूप में भी मनाया जाता है, पूरे देश में और विशेष रूप से महाराष्ट्र में यह उत्सव पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जाता है। छत्रपति शिवाजी महाराज को मराठा साम्राज्य की नींव रखने, मराठा शासन स्थापित करने और मुगलों के खिलाफ बहादुरी से लड़ने के लिए जाना जाता है।

राष्ट्र के महान शासक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती एक नजर उन कलाकारों पर डालिए जिन्होंने ऑन-स्क्रीन मराठा साम्राज्य के संस्थापक का किरदार निभाया था।

शरद केलकर

अभिनेता ने ओम राउत की फिल्म तन्हाजी: द अनसंग वॉरियर में राजे शिवाजी की भूमिका निभाई। फिल्म में तान्हाजी मालुसरे का किरदार अजय देवगन ने निभाया था जबकि सैफ अली खान ने विलेन के किरदार उदयभान सिंह राठौर की भूमिका में। फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए।

महेश मांजरेकर
2009 की फिल्म 'मी शिवाजीराजे भोसले बोलतोय'  यह फिल्म एक ऐसे शख्स की कहानी है जो समाज में बुराई के खिलाफ लड़ता है, अपनी पहचान को फिर से स्थापित करने और अपना गौरव बनाए रखता है। फिल्म का निर्देशन संतोष मांजरेकर ने किया था और इसे संजय छाबड़िया और अश्वामी मांजरेकर ने प्रोड्यूस किया था। 'मी शिवाजीराजे भोसले बोलतोय' बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर थी। 

अमोल कोल्हे
अमोल कोल्हे उन कुछ अभिनेताओं में से एक हैं जिन्होंने अपने करियर में एक से अधिक बार मराठा साम्राज्य के संस्थापक की भूमिका निभाई है। उन्होंने पहले स्टार प्रवाह की सीरीज राजा शिवछत्रपती में यह किरदार निभाया। बाद में 2011 में, उन्होंने फिल्म 'राजमाता जिजाऊ' के लिए शिवाजी के किरदार में दिखे। यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज की मां पर आधारित थी। 2012 में, उन्होंने फिर से हिंदी ड्रामा सीरीज वीर शिवाजी में कैरेक्टर रोल निभाया।

पारस अरोड़ा
युवा अभिनेता को टीवी पर छत्रपति शिवाजी महाराज के यंग किरदार की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। शो में उन्हें शिवाजी राजे भोसले के नाम से जाना जाता था। वह जीजाबाई और शाहजी भोंसले के पुत्र, संभाजी भोसले के भाई और साईबाई और सोयराबाई भोसले के पति थे। 

सूर्यकांत
अभिनेता ने कई फिल्मों में शिवाजी की भूमिका निभाई है, जिसमें स्वराज्य शिलेदार, पवनखिंड, धन्या ते संताजी धनाजी शामिल हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन